भारतीय सिनेमा में अपना अहम योगदान देने वाले भगवान दादा का नाम जब भी लिया जाता है, उनका कॉमेडी और डांस स्टाइल जहन में उभर आता है। वहीं, भगवान दादा को हिंदी सिनेमा के पहले एक्शन और डांसिंग स्टार के रूप में भी जाना जाता है। 1 अगस्त 1913 को जन्मे भगवान दादा ने आज ही के दिन 2002 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। तो आइए इस मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...