इतना ही नहीं शुभांगी अत्रे ने योगा वाली तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अपने बिजी शेड्यूल का राज भी बताया। तस्वीर की कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'योग एक ऐसा रास्ता है जिसमें समय और दृढ़ता की जरूरत होती है। एक एक्टर के तौर पर कभी-कभी मुझे सांस लेने तक का भी समय नहीं मिल पाता। इसलिए इस मौके पर एक दिन का समय ले रही हूं और अपने स्वास्थ्य के लिए फोकस कर रही हूं। आज मैं पूल के किनारे मेडिटेशन के साथ शुरू कर रही हूं। योग दिवस'