हाल ही में अभिनेत्री राधिका आप्टे ने बॉलीवुड की हसीन दुनिया के कई राज सबके सामने रखे थे। नेहा धूपिया के शो बीएफएफ में राजकुमार राव के साथ पहुंचीं राधिका आप्टे ने खुद के साथ कई चौंकाने वाली घटनाओं का खुलासा किया था। अब राधिका ने एक और खुलासा किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
radhika apte
इस शो में जब राधिका से सवाल किया गया कि उनके करियर का सबसे वियर्ड ऑडिशन कौन सा हैं? इस सवाल के जवाब में राधिका ने बताया, फिल्म ‘देव-डी’ के ऑडिशन के लिए उन्हें फोन पर अश्लील बातें करनी पड़ी थी। राधिका ने बताया कि उन्होंने इसके बाद कभी फोन पर वैसी बातें नहीं की। राधिका ने बताया कि उस समय वह पुणे में रहती थीं।
विज्ञापन
3 of 4
radhika apte
राधिका ने एक राज से पर्दा हटाते हुए बताया, 'साउथ इंडिया की एक फिल्म की शूटिंग के वक्त फिल्म के हीरो ने मेरे पैर में गुदगुदी की। मैं यह देखकर हैरान हो गई थी क्योंकि हम एक दूसरे को जानते तक नहीं थे। मुझे गुस्सा आया और मैंने थप्पड़ मार दिया।'
बता दें, हाल ही में राधिका आप्टे अक्षय कुमार के साथ 'पैडमैन' में नजर आई थीं, फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ दशरथ मांझी की बायोपिक 'माउंटेन मैन' में भी काम कर चुकी हैं।