नवोदित अभिनेता ईशान ने निर्देशक माजिद माजिदी की 'बियोन्ड द क्लाउड्स' के साथ अभिनय की पारी की शुरुआत की है। अक्सर उनकी तुलना उनके सौतेले भाई शाहिद कपूर के साथ की जाती है। इस बात से ईशान के पिता राजेश खट्टर बेहद नाराज हैं। राजेश को बार-बार ईशान की तुलना शाहिद से होना नहीं पसंद है।
विज्ञापन
2 of 5
rajesh khatter ishaan khatter
एक अखबार को दिए इंटरव्यू में राजेश ने कहा कि शाहिद से बेटे ईशान की तुलना सरासर बेवकूफी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के निर्देशक माजिद मजीदी की फिल्म ईशान को इसलिए नहीं मिली क्योंकि वह शाहिद कपूर का भाई है।
विज्ञापन
3 of 5
Ishaan Khatter
राजेश ने कहा, माजिद मजीदी को तो मालूम ही नहीं था कि यह लड़का (ईशान) कौन है? अगर माजिद मजीदी को शाहिद और ईशान के बारे में पता चल जाता तो ईशान के लिए शायद फिल्म का रास्ता ही बंद हो जाता, क्योंकि माजिद का पर्सेप्शन एकदम अलग है। मैं उनके काम और निर्देशन का फैन हूं।
4 of 5
ईशान खट्टर
राजेश ने बताया, अपनी फिल्म के लिए मजीदी को ईशान का लुक इतना सटीक लगा कि अगर उन्हें पता होता कि ईशान कहां से आया है तब भी वह उसे कास्ट करते। यह बिल्कुल सच है कि मजीदी जब पहली बार ईशान से मिले थे तब उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि ईशान के रूट्स इंडस्ट्री के अंदर तक हैं।
राजेश ने कहा, ईशान को यह फिल्म ऑडिशन देने के बाद मिली है। देखिए शाहिद ने अपना करियर खुद बनाया है और ईशान भी बिना किसी की मदद के अपना करियर बनाने में लगा है। आपको बता दें, इस फिल्म से पहले माजिद मजीदी 'चिल्ड्रन ऑफ हेवेन' जैसी बेहतरीन ईरानी भाषा की फिल्म बना चुके हैं जिसे विदेशी भाषा की श्रेणी में ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया था।