फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खाली पीली' के गीत के लिए ये शब्द बना मुसीबत, आपत्ति जताने पर कानूनी हो सकता है मामला

Thu, 10 Sep 2020 08:31 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
खाली पीली - फोटो : ट्विटर
मकबूल खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'खाली पीली' के एक गीत 'बेयोंसे शरमा जाएगी' को लेकर बवाल जैसी स्थिति बन रही हैं। वैसे तो यह पूरी फिल्मी ही इस समय फिल्म के मुख्य कलाकारों ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की वजह से लोगों के निशाने पर है।
विज्ञापन

2 of 5
खाली पीली - फोटो : Instagram- ishaankhatter
अब इस फिल्म का यह गाना मामले को और ज्यादा तूल दे रहा है। इस गीत में दो ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है जिनमें से एक पर तो इस समय पूरी दुनिया में बवाल मचा पड़ा है। और, दूसरा शब्द कॉपीराइट के नियमों का उल्लंघन करता है। ऐसे में हो सकता है कि या तो इस गाने को फिल्म से निकाल दिया जाए या फिर इसे दोबारा लिखकर शूट किया जाए।
विज्ञापन

3 of 5
खाली पीली - फोटो : Instagram- ishaankhatter
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले के बाद देश में इस समय वंशवाद का मुद्दा गरमाया हुआ है और इस फिल्म में तो दोनों ही कलाकार फिल्मी सितारों के बच्चे हैं। इस वजह से यह फिल्म लोगों के गुस्से का शिकार बन रही है। ऊपर से इसमें एक शब्द 'गोरिए' का इस्तेमाल किया गया है जिसपर पर लोगों का कहना है कि यह शब्द रंगभेद को बढ़ावा देता है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि गीत में दुनिया की जानी मानी पॉप गायिका बेयोंसे के नाम का इस्तेमाल उनसे बिना अनुमति लिए किया गया है।

4 of 5
बेयोंसे - फोटो : instagram_ Beyoncé
बेयोंसे दुनिया की उन कुछ हस्तियों में से एक हैं जिन्होंने अपने ही नाम को पंजीकृत करवा रखा है। सिर्फ उन्होंने अपने नाम को ही नहीं, बल्कि अपनी बेटी ब्लू आईवी कार्टर के नाम को भी पंजीकृत करवाया है। इसके लिए बाकायदा उन्होंने केस भी लड़े हैं और जीते भी। अब उनके नाम का इस्तेमाल इस गीत में खुले तौर पर किया गया है। वैसे तो बेयोंसे ने अभी तक अपनी तरफ से कोई आपत्ति जताई नहीं है। लेकिन, अगर वह इस पर कोई आपत्ति जताती हैं तो यह इस फिल्म के निर्माताओं के लिए परेशानी का सबब होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खाली पीली - फोटो : Instagram- ishaankhatter
भविष्य में किसी ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े इसलिए सूत्र बताते हैं कि निर्माता और निर्देशक इस गीत के कुछ शब्दों को बदलने की तैयारी में हैं। बता दें कि यह फिल्म 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के दिन ओटीटी पर रिलीज हो रही है। वैसे यह पहला मौका नहीं है जब किसी गीत में किसी शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई गई हो। इससे पहले फिल्म 'दबंग' के गीत 'मुन्नी बदनाम हुई' में झंडू बाम के नाम का इस्तेमाल करने पर कंपनी झंडू बाम ने आपत्ति जताई थी। हालांकि, गाने से शब्द नहीं निकाला गया और मामला बातचीत से सुलझ गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें