फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशा अंबानी के प्री वेडिंग में मांग टीका लगाकर पहुंची बेयॉन्स, देखें 15 करोड़ की परफॉर्मेंस के VIDEO

Mon, 10 Dec 2018 09:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
beyonce - फोटो : instagram
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी को सिर्फ 2 दिन रह गए हैं । 12 दिसंबर को ईशा और आनंद शादी के बंधन में बंध जाएंगे । इससे पहले उदयपुर के उदयविलास में प्री वेडिंग फंक्शन सेलीब्रेट हो रहे हैं । करीब 1800 सेलेब्रिटीज देश-विदेश से ईशा अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन को अटेंड करने पहुंचे हैं । शनिवार को भगवान श्रीनाथ की महाआरती के बाद फंक्शन शुरू हुए । 
विज्ञापन

2 of 6
beyonce - फोटो : instagram
पहले दिन संगीत सेरेमनी हुई । इस सेरेमनी में अंबानी परिवार के अलावा पूरे बॉलीवुड ने डांस किया । इस सेरेमनी को शाहरुख खान ने होस्ट किया था । वहीं अंबानी परिवार ने शाहरुख खान के गानों पर ही डांस किया । रविवार को प्री वेडिंग सेरेमनी का सबसे बड़ा दिन था । अमेरिकन पॉप स्टार बेयॉन्स ने अंबानी के फंक्शन में धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। 
 
विज्ञापन

3 of 6
beyonce - फोटो : instagram
बेयॉन्स रविवार सुबह ही अपनी 60 डांसर्स की टीम के साथ उदयपुर पहुंची थीं । इसके बाद शाम को बेयॉन्स ने परफॉर्म किया । खबरों की मानें तो बेयॉन्स ने इस एक रात की परफॉर्मेंस के लिए 15 करोड़ रुपए लिए हैं । परफॉर्मेंस के दौरान बेयॉन्स ने इंडियन ड्रेस भी कैरी की । साथ ही मांग टीका भी लगाया । 
 

4 of 6
isha ambani and beyonce - फोटो : twitter
रेड और गोल्डन कलर की दो अलग-अलग ड्रेस में बेयॉन्स ने परफॉर्म किया। बेयॉन्स ने अपने पॉपुलर सॉन्ग 'क्रेजी इन लव' और 'पर्फेक्ट' पर परफॉर्मेंस दी । बता दें कि ईशा अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन 8 दिसंबर से 10 दिसंबर तक चलेंगे । इसके बाद दोनों 12 दिसंबर को भारतीय परंपरा से अंबानी परिवार के मुंबई आवास एंटीलिया में शादी करेंगे।
 
विज्ञापन

5 of 6
isha ambani
सोशल मीडिया पर प्री वेडिंग सेरेमनी की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ गए हैं । हालांकि अंबानी परिवार ने मेहमानों से निवेदन किया था कि सेरेमनी की फोटो और वीडियो ना लें । साथ ही उन्हें सोशल मीडिया पर बिल्कुल ना शेयर करें । इसके बावजूद कुछ फोटोज और वीडियो लीक हो गए । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
isha ambani - फोटो : amar ujala
बता दें कि संगीत सेरेमनी में ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, करण जौहर, शाहरुख खान, गौरी खान, प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान जैसे बड़े स्टार्स ने परफॉर्मेंस दी । एक वीडियो में सलमान खान अनंत अंबानी के बेग्राउंड डांसर बने भी नजर आए । वहीं ईशा और आनंद पीरामल ने रोमांटिक परफॉर्मेंस देकर मेहमानों का दिल जीत लिया ।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें