फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं बॉलीवुड के दमदार सुपरहीरोज, कोई उड़ सकता है तो किसी के पास है गायब होने की शक्ति

Wed, 27 May 2020 08:10 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
बॉलीवुड के सुपरहीरो - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
सुपरहीरो.. ये शब्द सुनते ही आपके जेहन में थॉर, सुपरमैन, हल्क, वुलवरीन, स्पाइडरमैन, वंडर वुमन समेत कई नाम आ जाते होंगे। एक तरफ जहां सुपरपावर वाले सुपरहीरोज दर्शकों को काफी पसंद आते हैं तो वही बैटमैन और आयरन मैन जैसे सुपरहीरोज भी काफी पसंद आते हैं। दरअसल कुछ सुपरहीरोज के पास सुपरपावर होती हैं तो वहीं कुछ हीरोज खुद को अपनी सूझबूझ से सुपर बना लेते हैं। जिनके पास कोई गॉड गिफ्ट ताकत तो नहीं है लेकिन उन्होंने दिमाग से खुद को बाकियों से अलग बना लिया है।

दरअसल सुपरहीरो फिल्मों को पसंद करने का एक बड़ा दर्शक वर्ग है और फिल्म के निर्माता- निर्देशक भी इसको अच्छे से समझते हैं। लेकिन सुपरहीरो फिल्में बनाना हर किसी के बस की बात भी नहीं, ऐसे में सुपरहीरो फिल्में कम ही बन पाती हैं। हॉलीवुड के अलावा बॉलीवुड में भी कई सुपरहीरोज फिल्में बनी हैं। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन से लेकर इमरान हाशमी तक का नाम शामिल है। तो इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं देसी सुपरहीरोज के बारे में....
 
विज्ञापन

2 of 10
शहंशाह में अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
फिल्म - शहंशाह

'रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह...' ये फेमस डायलॉग बॉलीवुड के सुपरहीरो का है। 1988 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शहंशाह' में वो पहली बार सुपरहीरो बने थे। फिल्म में अमिताभ ऐसे सुपरहीरो बने थे जो शहर में बढ़ रहे अपराध को मिटाता है। अब अमिताभ के पास फिल्म में कोई सुपरपावर तो थी नहीं लेकिन उनकी खास पोशाक, जंजीर वाले हाथ और रस्सी का इस्तेमाल, उन्हें सुपरहीरो का तमगा दिलवाता है।
विज्ञापन

3 of 10
अजूबा - फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन
फिल्म - अजूबा

'शहंशाह' की सक्सेस के बाद अमिताभ बच्चन एक बार फिर 1991 में सुपरहीरो बनकर लौटे। फिल्म का नाम था 'अजूबा'। फिल्म में डिंपल कपाड़िया, सोनम, ऋषि कपूर, शम्मी कपूर भी थे। फिल्म में अजूबा को लोगों का मसीहा बताया गया है। हालांकि कारोबार के मामले ने फिल्म ने कोई खास कमाई नहीं की थी लेकिन बाद में फिल्म ने सैटेलाइट राइट्स के जरिए अपनी कीमत वसूल कर ली थी।

4 of 10
Mr India
अनिल कपूर
फिल्म - मिस्टर इंडिया

हाल ही में 'मिस्टर इंडिया' फिल्म को रिलीज हुए 33 साल पूरे हुए हैं। ये फिल्म एक भारतीय सुपरहीरो पर आधारित थी। जिसके पास एक ऐसी घड़ी रहती है जिससे वो कभी भी और कहीं भी गायब हो सकता है। फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी मुख्य किरदार में थे। तो वहीं अभिनेता अमरीश पुरी विलेन के किरदार में थे। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।
विज्ञापन

5 of 10
कृष
ऋतिक रोशन
फिल्म - कृष

भारतीय सिनेमा के लिए कृष एक आइकॉनिक सुपरहीरो है। 'कृष' फिल्म 'कोई मिल गया' की सीक्वल थी। कृष की सफलता के बाद साल 2013 में इसका दूसरा पार्ट कृष 3 भी रिलीज हुआ। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म में कृष का किरदार अभिनेता ऋतिक रोशन ने निभाया था। फिल्म के दोनों पार्ट्स में ऋतिक के साथ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी नजर आईं।
विज्ञापन

6 of 10
द्रोणा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन
फिल्म - द्रोणा

साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'द्रोणा' एक सुपरहीरो फिल्म थी। फिल्म में मुख्य किरदार अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, जया बच्चन और केके मेनन थे। इसके स्पेशल इफेक्ट्स की वजह से फिल्म रिलीज से पहले खूब चर्चाओं में रही। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई।
विज्ञापन

7 of 10
Ra One
शाहरुख खान
फिल्म - रा.वन

साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'रा.वन' एक रोबॉटिक सुपरहीरो की कहानी है। जिसको एक गेम के लिए डिजाइन किया गया होता है। लेकिन वो असल जिंदगी में भी आ जाता है। रावन का बजट लगभग 220 करोड़ रुपये था। इसे सुपरहीरोज फिल्मों की लिस्ट में सबसे महंगे बजट के लिए जाना जाता है। फिल्म में करीना कपूर और शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे।

8 of 10
मिस्टर एक्स - फोटो : Social Media
इमरान हाशमी
फिल्म - मि. एक्स

'मिस्टर एक्स' की कहानी भी कुछ- कुछ मिस्टर इंडिया से मिलती जुलती है। फिल्म साल 2015 में आई थी। इसमें मुख्य भूमिका में इमरान हाशमी और अमायरा दस्तूर थे। ये फिल्म रघु की कहानी है जो एक पेय पी लेता है जिसकी वजह से वो गायब हो जाता है। इसके बाद वो जुर्म के खिलाफ लड़ता है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

9 of 10
ए फ्लाइंग जट्ट - फोटो : amar ujala
टाइगर श्रॉफ
फिल्म - ए फ्लाइंग जट्ट

बॉलीवुड के नामचीन कोरियोग्राफर रेमो डीसूजा निर्देशन की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं। रेमो न ही टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'ए फ्लाइंट जट्ट' बनाई थी। फिल्म में टाइगर श्रॉफ सुपरहीरो के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में सुपरहीरो को अलग ही तरीके से प्रेजेंट किया गया था। फिल्म के सुपरहीरो को ज्यादा दमदार और बहादुर तो नहीं दिखाया गया लेकिन फिल्म में टाइगर श्रॉफ को एक साफ दिल का व्यक्ति दिखाया गया है।
विज्ञापन

10 of 10
भावेश जोशी सुपरहीरो
हर्षवर्धन कपूर
फिल्म - भावेश जोशी सुपरहीरो

फिल्म भावेश जोशी साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अनिल कपूर के बेटे और सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की कहानी करप्ट ऑफिसर्स पर आधारित थी। जिनका पर्दा फाश करने के लिए हर्षवर्धन उर्फ भावेश जोशी एक सुपरहीरो में तब्दील हो जाते हैं। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर खासा कमाल नहीं दिखा पाई थी।

पढ़ें: रोंगटे खड़े कर देंगी साउथ की ये पांच हॉरर फिल्में, मजबूत कलेजे वाले ही उठाएं देखने का रिस्क
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें