फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRK Party: शाहरुख-सुहाना-नव्या-शनाया के साथ जश्न पर बोलीं अनन्या पांडे, मन्नत में पार्टियों की बात है निराली

Tue, 31 Dec 2024 09:15 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Party At Shah Rukh Khan Mannat: बॉलीवुड के किंग खान अपने व्यवहार से सभी का दिल जीत लेते हैं। शाहरुख फिल्मों के ही नहीं बल्कि दिल के भी बादशाह हैं। हाल ही में अनन्या पांडे ने मन्नत में हुईं पार्टियों के बारे में खुलकर बातचीत कीं और बताया कि कैसे खास हैं मन्नत में हुई पार्टियां।
विज्ञापन
1 of 6
अनन्या पांडे-शाहरुख खान-शनाया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के घर मन्नत में उनकी बेटी सुहाना खान, नव्या नंदा और शनाया कपूर के साथ आफ्टर पार्टियों के बारे में खुलकर बात की और बताया क्यों खास हैं मन्नत की पार्टियां।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अनन्या पांडे-सुहाना खान-शनाया कपूर और उनकी दोस्त - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। दरअसल, अनन्या, सुहाना, नव्या नवेली नंदा और शनाया कपूर बचपन की दोस्त हैं और अक्सर साथ में समय बिताते और पार्टी करती रहती हैं। अब, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनन्या ने शाहरुख खान के घर मन्नत में होने वाली पार्टियों की झलक दिखाई, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि सबसे अच्छी पार्टियां वो होती हैं जो मन्नत में उनकी बेस्ट फ्रेंड सुहाना, नव्या और शनाया के साथ वह एंजॉय करती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
पार्टी के दौरान शनाया कपूर-अनन्या पांडे और सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान चंकी पांडे की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे से जब शाहरुख खान के मुंबई स्थित आलीशान घर मन्नत में हुई पार्टियों के बारे में पूछा गया तो इस पर उन्होंने कहा कि सुहाना, शाहरुख, शनाया और नव्या के साथ मन्नत में पार्टी के बाद के पलों को वह कभी भुला नहीं सकतीं, जहां वे अक्सर साथ-साथ घूमते थे, बर्गर खाते थे और गॉसिप करते थे।
 

4 of 6
सुहाना खान-शनाया कपूर-अनन्या पांडे और नव्या नवेली - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आगे अनन्या ने कहा, “सबसे अच्छी पार्टियां वो होती हैं जो मन्नत में खत्म होती हैं, जब पार्टी के बाद मैं, सुहाना, शाहरुख सर, शनाया और नव्या, हम वापस जाते हैं, बैठते हैं, अपने बर्गर खाते हैं और रात भर जो कुछ हुआ उस पर चर्चा करते हैं और कभी-कभी हम नाचना जारी रखते हैं और वो सबसे अच्छी पार्टियां होती हैं। आफ्टर पार्टिया।"
विज्ञापन

5 of 6
पार्टी के दौरान अनन्या पांडे और सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
अनन्या ने इस दौरान किंग खान की भी तारीफ की और कहा, "वह (एसआरके) जिस तरह के हैं और जिस तरह से वह अपने आस-पास के लोगों को महसूस कराते हैं। सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि वह जिस किसी व्यक्ति के संपर्क में आते हैं। मुझे लगता है कि यह बहुत ही अनोखा अनुभव है। मैं एक दिन उनका एक प्रतिशत भी बन जाऊं तो काफी है।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुहाना खान और अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
काम की बात करें तो अनन्या पांडे को आखिरी बार विक्रमादित्य मोटवानी की स्क्रीनलाइफ थ्रिलर 'CTRL' में विहान सामत के साथ देखा गया था। अनन्या के पास 2025 के लिए कई रोमांचक प्रोजेक्ट हैं। उनमें से एक सी. शंकरन नायर के जीवन पर आधारित एक अनटाइटल्ड फिल्म है, जिसमें वह अक्षय कुमार और आर. माधवन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा, धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित लक्ष्य के साथ रोमांटिक ड्रामा चांद मेरा दिल का भी उनकी आगामी फिल्मों में शामिल है। वहीं, शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म 'किंग' में स्क्रीन स्पेस करेंगे। इस फिल्म में किंग और सुहाना के अलावा अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें