फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं साल 2016 की सबसे बड़ी फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई

Sat, 24 Dec 2016 06:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
साल 2016 खत्म होने को है और इस साल एक के एक बाद एक बेहतरीन फिल्में आई थ्‍ाीं। आइए जानते हैं वो कौन सी फिल्में थीं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। अगर आपने ये फिल्में नहीं देखी हैं तो जरूर देख लीजिए।

1. सुल्तान

सलमान खान स्टारर फिल्म 'सुल्तान' इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही। इस फिल्म ने 300.45 करोड़ का आंकड़ा छुआ। डायरेक्टर अली अब्बास जफर की इस फिल्म में सलमान के साथ अनुष्का शर्मा लीड रोल में थीं।
विज्ञापन

ये हैं साल 2016 की सबसे बड़ी फिल्में, बॉक्सऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई

2 of 10
2. एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एमएस धोनी की जिंदगी पर बनी इस फिल्म ने 132.85 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक्ट्रेस दिशा पटानी और किआरा आडवाणी ने लीड रोल किया था। 
विज्ञापन

ये हैं साल 2016 की सबसे बड़ी फिल्में, बॉक्सऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई

3 of 10
3. एयरलिफ्ट

राजा कृष्‍ण मेनन के निर्देशन में बनी फिल्म 'एयरलिफ्ट' ने 129 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म में अक्षय कुमार और निमृत कौर ने शानदार अभिनय किया था।

ये हैं साल 2016 की सबसे बड़ी फिल्में, बॉक्सऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई

4 of 10
4. रुस्तम
‌ 'रुस्तम' एक नेवल ऑफिसर की जिंदगी पर बनी फिल्म थी। इस फिल्म ने 127.42 करोड़ रुपए कमाए। इस फिल्म में भी अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज और इशा गुप्ता ने काम किया था।
विज्ञापन

ये हैं साल 2016 की सबसे बड़ी फिल्में, बॉक्सऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई

5 of 10
5. ऐ दिल है मुश्किल

करण जौहर की ‌इस फिल्‍म ने 112.14 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म में ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर की कैमेस्ट्री की काफी चर्चा हुई थी। इस मूवी में अनुष्का शर्मा और पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान ने भी काम किया था।
विज्ञापन

ये हैं साल 2016 की सबसे बड़ी फिल्में, बॉक्सऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई

6 of 10
6. हाउसफुल 3

'हाउसफुल 3' एक कॉमेडी फिल्म थी। डायरेक्टर साजिद खान की इस फिल्म ने 107.70 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म में भी अक्षय कुमार लीड रोल में थे। उनके साथ अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलिन फर्नांडिस, लीजा हेडन, नरगिस फाखरी और बोमन ईरानी ने अभिनय किया था।
विज्ञापन

ये हैं साल 2016 की सबसे बड़ी फिल्में, बॉक्सऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई

7 of 10
7. शिवाय

अजय देवगन के प्रोडक्‍शन में बनी इस फिल्म ने 100.05 रुपए कमाए। ये फिल्म पिता और बेटी के रिश्ते पर आधारित थी। इस फिल्म में अजय के साथ एक्ट्रेस एरिका कार और सयेशा सैगल ने काम किया था। 

ये हैं साल 2016 की सबसे बड़ी फिल्में, बॉक्सऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई

8 of 10
8. फैन

शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। लेकिन फिर भी फिल्म ने 85.00 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लिया। ‌इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आए थे।

ये हैं साल 2016 की सबसे बड़ी फिल्में, बॉक्सऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई

9. बागी

जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म बागी एक तमिल मूवी का रीमेक थी। इस फिल्म ने 76.00 करोड़ रुपए का आंकड़ा छुआ। टाइगर के साथ उनके अपोजिट में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर नजर आई थीं। ‌फिल्म के डायरेक्टर शब्बीर खान हैं।
विज्ञापन

10 of 10
मूवी
10. नीरजा

इस फिल्म में सोनम कपूर ने नीरजा भनोट का किरदार निभाया था। फिल्म के बॉक्सऑफिस कलेक्‍शन की बात करें तो इसने 75.61 करोड़ रुपए कमाए। डायरेक्टर राम माधवानी के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में एक्ट्रेस शबाना आजमी और सिंगर शेखर रावजियानी ने भी अभिनय किया था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें