हिंदी फिल्मों में अपनी खूबसूरती और अभिनय से लाखों दिनों को जीतने वाली अभिनेत्री हेमा मालिनी 16 अक्तूबर को अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड की फिल्मों में हेमा मालिनी का बेहद खास योगदान रहा है। फिल्म 'सपनों का सौदागर' से अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाली हेमा मालिनी आज भले ही अपने फैंस के बीच एक नेता और सांसद के रूप में हों, लेकिन उनकी कई फिल्में सदाबहार रही हैं। इतना ही नहीं फिल्मों में हेमा मालिनी के डायलॉग भी आज तक सिनेमा के दर्शकों को याद हैं। हेमा मालिनी के जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको उनके दमदार और शानदार डायलॉग्स से रूबरू करवाते हैं।