होली का त्योहार बस कुछ ही दिन दूर है। रंगो के इस त्योहार को खूब जोर-शोरों से मनाने के लिए जरूरी है कि थोड़ा नाच-गाना हो। हम आपके लिए लाए हैं बॉलीवुड के होली के सबसे बेहतरीन गाने।
विज्ञापन
हाल ही में रिलीज हुई आलिया भट्ट और वरुण धवन की फिल्म 'बद्रीनाथ कि दुल्हनिया' का यह गाना सभी को पसंद आ रहा है। होली के दिन इस गाने को जरूर बजाएं।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण और रनबीर कपूर पर फिल्माया गया यह गाना सभी युवाओं का फेवरेट है। 'ये जवानी है दीवानी' फिल्म का यह गीत आपको झूमने पर जरूर मजबूर कर देगा।
अक्षय कुमार और हुमा कुरेशी ने फिल्म 'जॉली एल एल बी' में जमकर होली खेली है। आप भी होली के दिन ऐसी ही होली खेलें।
विज्ञापन
'सिलसिला' फिल्म का यह गाना हर होली पर जरूर बजता है। अमिताभ बच्चन और रेखा की तरह आप भी दिल खोलकर नाचिए।
विज्ञापन
काका यानि राजेश खन्ना और आशा पारेख का यह गाना 'कटी पतंग' का है। किशोर कुमार और लता मंगेशकर की आवाज में ये गाना और मजेदार लगता है।
विज्ञापन
शाहरुख खान, जूही चावला और सनी देओल की फिल्म 'डर' के इस गाने को होली पर काफी पसंद किया जाता है। होली के दिन इस गाने का मजा लीजिए।
'वक्त' फिल्म का यह गाना अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की केमेस्ट्री की वजह से पॉपुलर है।
अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया 'बागबान' फिल्म का यह गाना होली पर जरूर बजाएं।
क्लासिक फिल्म 'शोले' का गाना 'होली के दिन' अमिताभ बच्चन, जया भादूड़ी, हेमा मालिनी और धर्मेंद्र पर फिल्माया गया था।q