फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के लिए परफेक्ट हैं ये बॉलीवुड गाने, प्लेलिस्ट में राजेश खन्ना से लेकर शाहरुख खान तक शामिल

Sun, 19 Apr 2020 08:18 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
लॉकडाउन से रिलेटेड गाने - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस का कहर देशभर में बढ़ता हुआ देखकर पूरा देश लॉकडाउन कर दिया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लॉकडाउन का दूसरा चरण यानी कि लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया। ऐसे में घर पर रहना लोगों के लिए बेहद मुश्किल हो रहा है। लोग इस समय घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के कुछ गाने ऐसे हैं जिन्हें सुनकर आपको लगेगा कि ये गाने वाकई लॉकडाउन के लिए ही बनाए गए थे। इस पैकेज में बॉलीवुड के ऐसे ही गाने आपको बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
ये क्या हुआ - फोटो : Social Media
ये क्या हुआ, कैसे हुआ, कब हुआ, क्यों हुआ (अमर प्रेम)
फिल्म अमर प्रेम का ये गाना अभिनेता राजेश खन्ना पर फिल्माया गया है। इस गाने को सुनकर आपको इस समय बने हालात याद आ जाएंगे। आप खुद को लॉकडाउन से इस गाने को जोड़ने से रोक नहीं पाएंगे। 

विज्ञापन

3 of 6
क्या करें क्या ना करें - फोटो : Social Media
क्या करें क्या ना करें ये कैसी मुश्किल हाय (रंगीला)
फिल्म रंगीला का ये गाना 'क्या करें क्या ना करें' इस समय की स्थिति पर एकदम फिट बैठता है। इस समय हर कोई अपने घर पर बैठा यही सोच रहा है 'क्या करें और क्या ना करें'। ये गाना अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर और आमिर खान पर फिल्माया गया है।

4 of 6
कल हो ना हो - फोटो : Social Media
कल हो ना हो
फिल्म 'कल हो ना हो' का ये टाइटल ट्रैक उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है जिनकी लॉकडाउन की वजह से छुट्टियां लगी हुई हैं। ऐसे लोगों के लिए ये समय एकदम कीमती है। क्योंकि क्या पता इसके बाद इतनी सारी छु्ट्टियां कब मिलें।

विज्ञापन

5 of 6
पल पल पल हर पल - फोटो : Social Media
पल पल हर पल (लगे रहो मुन्नाभाई)
लगे रहो मुन्नाभाई का ये गाना उन लोगों पर इतना फिट बैठता है जिनका घर पर समय ही नहीं कट रहा हो। ऐसे लोग जो घर पर ज्यादा समय नहीं बिताते हों उनके लिए ये समय एकदम भारी है। ऐसे लोग इस गाने को सुनकर इससे खुद से रिलेट कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जग सूना सूना लागे - फोटो : Social Media
जग सूना सूना लागे (ओम शांति ओम)
ओम शांति ओम का ये गाना भी इस लॉकडाउन के लिए एकदम परफेक्ट है। कोई घर से बाहर नहीं निकल पा रहा है लॉकडाउन की वजह से। जिसके चलते सड़के, गलियां और मोहल्ले सब सुनसान हैं। जिन्हें देखते हुए ये गाना जग सूना सूना एकदम सटीक बैठता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें