फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब 'लगान' वसूलकर पर्दे पर मचा 'गदर', साल 2001 में 'इंडियन' और 'नायक' जैसी फिल्मों ने बदला बॉलीवुड का मिजाज

Fri, 10 Jul 2020 03:06 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड - फोटो : Social Media
हिंदी सिनेमा की यही खासियत रही है कि यहां कुछ भी ज्यादा देर तक स्थाई नहीं रहता। दर्शकों की रूचि बदल जाती है। जो स्टार्स नंबर एक पर होते हैं वो गिरकर नीचे आ जाते हैं। ब्लॉकबस्टर सोचकर बनाई गई फिल्में भी फ्लॉप हो जाती हैं। साल 2000 के बाद 2001 में एक्शन फिल्मों की बाढ़ आ गई। और यही वजह रही कि सनी देओल उस साल सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे और उनकी फिल्म गदर एक प्रेम कथा ने कमाई के रिकॉर्ड्स तोड़ डाले। चलिए नजर डालते हैं साल 2001 में रिलीज हुई कुछ खास फिल्मों पर।
विज्ञापन

2 of 7
कभी खुशी कभी गम - फोटो : Social Media
कभी खुशी कभी गम
करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म कभी खुशी कभी गम में उस वक्त के सबसे बड़े स्टार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, जया बच्चन, ऋतिक रोशन और करीना कपूर थे। इस मल्टीस्टार पारिवारिक फिल्म ने पहले ही हफ्ते में सात करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म में एक रईस परिवार की मान और प्रतिष्ठा को दिखाया गया जो जिसमें एक पिता अपने उसूल के आगे अपने बेटे की नहीं सुनता। 
विज्ञापन

3 of 7
इंडियन - फोटो : Social Media
इंडियन
साल 2001 से सनी देओल अचानक से एक्शन हीरो बनकर उभरे। उनकी ज्यादातर फिल्में देशभक्ति पर आधारित थीं। इसकी पहली किश्त बनी फिल्म इंडियन। एक ईमानदार पुलिस अफसर कैसे सिस्टम में फैली गंदगी को साफ करता है यही फिल्म में दिखाया गया है। ये फिल्म साल 2001 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।

4 of 7
नायक - फोटो : Social Media
नायक
अनिल कपूर की फिल्म नायक को दर्शकों ने खूब पसंद किया। एक पत्रकार के मुख्यमंत्री बनने का सफर फिल्म में बखूबी दिखाया गया। फिल्म में अमरीश पुरी ने भ्रष्ट मुख्यमंत्री का किरदार निभाया था। फिल्म की चर्चा आज भी कई बार देखने को मिलती है।
विज्ञापन

5 of 7
दिल चाहता है
दिल चाहता है
फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म दिल चाहता है युवाओं को बहुत पसंद आई। आमिर खान, सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, प्रीति जिंटा, सोनाली कुलकर्णी और डिंपल कपाड़िया ने फिल्म में मुख्य किरदार निभाया था। 2001 में, फिल्म ने हिन्दी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था।
विज्ञापन

6 of 7
गदर एक प्रेम कथा - फोटो : file photo
गदर एक प्रेम कथा
भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर बनी फिल्म गदर ने पर्दे पर तहलका मचा दिया था। सनी देओल, अमीषा पटेल और अमरीश पुरी ने इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाया था। मात्र 18.5 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने साल 2001 में सबसे ज्यादा कमाई की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
lagaan
लगान
लगान वर्ष 2001 में रिलीज हुई एक बॉलीवुड ड्रामा है, जिसका निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया। फिल्म में मुख्य भूमिका में आमिर खान, ग्रेसी सिंह, सुहासिनी मलय, राजेश विवेक आदि नजर आए। फिल्म में भारत की आजादी से पहले की कहानी को दर्शाया गया। फिल्म में कुछ भारतीय ग्रामीण अंग्रेजों को क्रिकेट मैच में हरा देते हैं जिसके बाद अंग्रेजों को उनका इलाका आजाद करना पड़ता है।

उधार में लिए गए थे पारस छाबड़ा के जूते, डिजाइनर के साथ आकांक्षा पुरी की चैट का स्क्रीनशॉट वायरल

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें