फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों का संगम बना साल 1999, 'हम साथ साथ हैं' ने जीता 'मन' तो 'बादशाह' ने छेड़ी 'ताल'

Sat, 04 Jul 2020 12:24 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
बॉलीवुड - फोटो : Social Media
90 दशक के अंत में बॉलीवुड अपनी बेहतरीन फिल्मों के साथ अगले दशक में प्रवेश करने के लिए तैयार था। इन 10 सालो में एक से एक बेहतरीन फिल्मों ने दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ी। लेकिन ये कहना बिलकुल गलत नहीं होगा कि इन सालों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में शाहरुख खान की थीं। साल 1999 में एक तरफ जहां बादशाह और बीवी नंबर वन जैसी कॉमेडी फिल्में रिलीज हुईं तो वहीं दूसरी तरफ जानवर, वास्तव, अर्जुन पंडित जैसी एक्शन फिल्मों का भी बोलबाला रहा। लेकिन हम साथ साथ हैं,  ताल और मन जैसी फिल्मों ने इनके बीच में बाजी भी मार ली।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
जानवर - फोटो : सोशल मीडिया
जानवर
अक्षय कुमार और करिश्मा कपूर की एक्शन फिल्म जानवर का निर्देशन सुनील दर्शन ने किया था। फिल्म में शक्ति कपूर अनाथ अक्षय कुमार को बचपन में पाल लेते हैं। यही बच्चा आगे चलकर बड़ा क्रिमनल बन जाता है। जब वो खुद को बदलने की कोशिश करता है तो उसके सामने कई परिशानियां खड़ी हो जाती हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
हम साथ साथ हैं - फोटो : सोशल मीडिया
हम साथ साथ हैं
मल्टीस्टार पारिवारिक फिल्म हम साथ साथ हैं साल 1999 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। सलमान खान, मोहनीश बहल, सैफ अली खान, तब्बू, करिश्मा कपूर, सोनाली बेद्रें, आलोक नाथ जैसे स्टार्स ने फिल्म में बेहतरीन अभिनय किया। इस फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था।

4 of 8
'वास्तव' मूवी के एक सीन में संजय दत्त और रीमा लागू
वास्तव: द रियलिटी
वास्तव फिल्म में संजय दत्त ने एक आम आदमी से अंडरवर्ल्ड डॉन बनने तक का किरदार निभाया है। इस फिल्म को गैंगस्टर छोटा राजन के जीवन पर आधारित बताया जाता है। फिल्म को आलोचकों और दर्शकों, दोनों द्वारा बहुत पसंद किया गया था। यह फिल्म भारत के साथ ही विदेशों में भी चर्चा का विषय बनी।
विज्ञापन

5 of 8
बादशाह - फोटो : Social Media
बादशाह
रोमांस के बादशाह शाहरुख खान इस बार एक अलग तरह के किरदार में पर्दे पर नजर आए। एक ऐसा जासूस जो छोटे- मोटे केस सुलझाता है और उसे ट्विंकल खन्ना से प्यार हो जाता है। फिल्म में जब विलेन की भूमिका में अमरीश पुरी मुख्यमंत्री राखी गुलजार को मारने की कोशिश करते हैं तो बादशाह उन्हें बचाने आता है। कॉमेडी और रोमांस से भरी इस फिल्म को ज्यादातर बच्चों और युवाओं ने पसंद किया।
विज्ञापन

6 of 8
अर्जुन पंडित - फोटो : Social Media
अर्जुन पंडित
एक हरिद्वार में पढ़ाने वाला शिक्षक प्यार में धोखा खाकर खतरनाक रास्ते पर चलने लगता है, यही फिल्म की कहानी है। फिल्म में अर्जुन पंडित का किरदार सनी देओल में निभाया है, जिन्हें जूही चावला धोखा दे देती हैं। इस फिल्म का निर्देशन राहुल रवैल ने किया था। यह फिल्म साल 1999 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। 
विज्ञापन

7 of 8
ताल - फोटो : Social Media
ताल
सुभाष घई के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में गिनी जाती है। ऐश्वर्या राय बच्चन, अनिल कपूर, अक्षय खन्ना, अमरीश पुरी और आलोक नाथ जैसे कलाकारों ने इस फिल्म में अपने अभिनय से जान फूंक दी थी। इसे भारत की म्यूजिकल फिल्मों में गिना जाता है। छुट्टियां बिताने चंपा पहुंचे अमीर पिता के बेटे अक्षय खन्ना को गरीब घर बेटी ऐश्वर्या राय से प्यार हो जाता है। जब आलोक नाथ अपनी बेटी का रिश्ता अमरीश पुरी के घर लेकर जाते हैं तो उनका तिरस्कार किया जाता है। फिर अनिल कपूर, ऐश्वर्या के टैलेंट को पहचानकर उन्हें एक स्टार बना देते हैं। साल 1999 में सबसे बेहतरीन फिल्मों एक ताल भी शामिल थी।
विज्ञापन

8 of 8
मन - फोटो : Social Media
मन
फिल्म मन की झकझोर देने वाली कहानी ने दर्शकों के दिल को छुआ। आमिर खान और मनीषा कोइराला ने फिल्म में शानदार अभिनय किया। एक चित्रकार की भूमिका में आमिर खान को मनीषा कोइराला ने प्यार हो जाता है। लेकिन दोनों के पहले ही सगाई हो चुकी है। कहानी मोड़ लेती है और एक हादसे में मनीषा की टांग कट जाती है। इस बीच काफी गलतफैमियां होती हैं लेकिन अंत में कहानी प्यार करने वालों को मिला देती है।

'कुछ कुछ होता है' से लेकर 'गुलाम' तक, 1998 में रिलीज हुईं बॉलीवुड की ये छह सुपरहिट फिल्में
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें