Housefull
हाउसफुल
साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'हाउसफुल' को बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी फिल्म फ्रैंचाइजी में से एक माना जाता है। फिल्म का निर्देशन साजिद खान द्वारा किया गया था। कन्फ्यूजन-एंड-करेक्शन थीम पर आधारित यह अब तक की सबसे महंगी भारतीय कॉमेडी फिल्म भी है। इसके अब तक चार पार्ट रिलीज हो चुके हैं। 'हाउसफुल' में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, दीपिका पादुकोण, लारा दत्ता, जिया खान, बोमन ईरानी, अर्जुन रामपाल और चंकी पाण्डेय अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 'जी 5' पर स्ट्रीम की जा सकती है।