फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2018 में इन 5 भोजपुरी फिल्मों ने मचाया गदर, निरहुआ की फिल्म ने तो दी थी सलमान को भी टक्कर

Sat, 22 Dec 2018 03:18 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
BEST OF 2018
कुछ ही दिनों में साल 2018 खत्म हो जाएगा रह जाएंगी तो सिर्फ इस साल से जुड़ी यादें। जिस तरह साल 2018 बॉलीवुड के लिए खास रहा कई बेड़ बजट की फिल्में रिलीज हुई उसी तरह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी ये साल काफी खास रहा। इस साल कई बड़ी फिल्मों ने धूम मचाई। आइए एक नजर डालते हैं साल 2018 की ऐसी फिल्मों पर जिन्हें भोजपुरी सिनेमा के फैंस को जरूर देखना चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
border
बॉर्डर
ईद के मौके पर रिलीज हुई भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव यानि निरहुआ की फिल्म बॉर्डर को भी अच्छी ओपनिंग मिली थी। बॉर्डन ने यूपी बिहार में सलमान खान की फिल्म रेस 3 को जबरदस्त टक्कर दी। संतोष मिश्रा फिल्म के लेखक निर्देशक थे। वही प्रवेश लाल यादव फिल्म के निर्माता। एक बार आपको ये देश भक्ति से सराबोर निरहुआ की फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
ma tujhe salam
मां तुझे सलाम 
भोजपुरी फिल्म 'मां तुझे सलाम' को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में सुपरस्टार पवन सिंह, एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और मधु शर्मा अहम भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन असलम शेख ने किया था। अगर अब तक आपने ये फिल्म नहीं देखी तो जरूर देख लें।

4 of 6
sangharsh bhojpuri movie
संघर्ष 
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म संघर्ष भी साल 2018 की अच्छी भोजपुरी फिल्मों में से एक रही। अगर आप भोजपुरी सिनेमा के शौकीन हैं तो पराग पाटिल के निर्देशन में बनी यह फिल्म जरूर देखिएगा। फिल्म के गाने भी खूब हिट हुए थे।
विज्ञापन

5 of 6
WANTED bhojpuri movie
वॉन्टेड
सुपरस्टार पवन सिंह, मणि भट्टाचार्य और अमृता आचार्य की फिल्म 'वॉन्टेड' इस साल काफी चर्चा में रही। सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म को काफी पंसद किया गया। फिल्म का एक गाना 'बिन बियाहे राजा' बहुत हिट हुआ था। अब ऐसे में आप पवन सिंह के फैन हैं और अब तक ये फिल्म नहीं देखी तो जनाब अभी देख लीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
BP Badhal Ba
बलम जी लव यू
बलम जी लव यू अक्टूबर महीने में रिलीज हुई थी। फिल्म में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी अहम भूमिका में थे। फिल्म में मसाला, कॉमिडी, ड्रामा, सॉन्ग सबकुछ एंटरटेन्मेंट के लिहाज से भरपूर था। खेसारीलाल की एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी को सुनकर आप हंस-हंस के लोटपोट हो जाएंगे। इस फिल्म का निर्देशन किया था प्रेमांशु सिंह और प्रोड्यूसर थे सीमा देवी रूंगटा। फिल्म के गाने भी हिट हुए थे। खासतौर पर  इस फिल्म का एक नया गाना 'बीपी बढ़ल बा' खूब वायरल हुआ था। तो साल 2018 खत्म होने से पहले आपको ये फिल्म तो जरूर देखनी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें