किंग खान का बर्थ-डे हो और उनके सिलेब्रिटी गेस्ट की ड्रेस की चर्चा ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। चलिए हम आपको बताते किसने क्या पहना और किसकी ड्रेस थी बेस्ट और किसकी वर्स्ट (बेकार) .....
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Shahrukh Khan
आज यानि की 2 नवंबर को 'बॉलीवुड के बादशाह' शाहरुख खान का बर्थ-डे हैं। शाहरुख आज 52 साल के हो गए हैं। लेकिन सबसे बड़ी बात बॉलीवुड के कई नौजवान सितारें शाहरुख की बर्थ-डे ईव पार्टी में पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 6
Deepika Padukone
बॉलीवुड लेडीज में दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट किंग खान के अलीबाग वाले बंगले पर पहुंची। बता दें कि पार्टी में दीपिका ने सफेद रंग की शॉल्डर कट ड्रेस पहनी हुई थी। वहीं, आलिया भट्ट सिंपल स्पोर्टी लुक में नजर आईं।
4 of 6
Alia and katrina
कैटरीना एक सेमी-केजुअल लुक में दिखी। उन्होंने रिप्ड जींस के ऊपर काले कलर का प्रिटिंड स्लिवलेस टॉप पहना हुआ था। लेकिन, सुजैन खान एकदम रविशिंग लुक में थीं। उन्होंने सफेद गांजी पर काले कलर की नेट वाली स्कर्ट पहनी हुई थी।
विज्ञापन
5 of 6
Birthday Bash
पार्टी में चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी डेशिंग लुक में पहुंची। उन्होंने एक शॉर्ट ग्रे ड्रेस पहनी हुई थी। वहीं किंग खान की बेटी सुहाना खान ने लॉन्ग टी-शर्ट और शॉर्ट्स में दिखी। बता दें कि आलिया और दीपिका की ड्रेस को बेस्ट बताया गया है और कैटरीना की ड्रैस सबसे बेकार।
अपनी बर्थ-डे पार्टी में शाहरुख लाल रंग की चैक शर्ट में दिखाई दिए। बता दें कि शाहरुख इस खास अवसर पर कुछ खास नजर नहीं आए। किंग खान के बर्थ-डे में फिल्ममेकर करण जौहर और फराह खान भी आए थे। शाहरुख ने अपने बर्थ-डे से एक दिन पहले फोटोग्राफी भी की थी।