जिस तरह फिल्म 'पद्मावती' पर विवाद बढ़ता जा रहा है, उससे फिल्म इंडस्ट्री काफी परेशान है। फिल्म 'पद्मावती' के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन की निंदा करते हुए बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री ने सोमवार को '15 मिनट के ब्लैक आउट' करने का फैसला किया। टॉलीवुड के मशहूर निर्देशक गौतम घोष और विख्यात बंगला फिल्म अभिनेता प्रोसेनजीत ने सोमवार को कोलकाता में कहा है कि वे पद्मावती और संजय लीला भंसाली के साथ है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Padmavati
विरोध करनेवाले बिना फिल्म देखे विरोध कर रहे हैं। यह गलत है। उन्होंने कहा कि पद्मावती को लेकर होने वाली अप्रिय घटनाओं के खिलाफ यह एक प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन है। हम आज (मंगलवार) दोपहर 12 बजे से 12:15 तक एक ब्लैकआउट करेंगे। यह ब्लैकआउट स्टूडियो से शुरू होकर पोस्ट प्रोडक्शन जैसे सभी विभागों में किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 4
आपको बता दें कि इससे पहले इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) की तरफ से रविवार को 15 मिनट का 'ब्लैकआउट' किया गया था।
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज टाल दी गई है। करणी सेना नामक एक संस्था फिल्म का विरोध कर रही है, वहीं सेंसर बोर्ड का भी कहना है कि फिल्म को पास करने में वक्त लगेगा क्योंकि उन्हें इस विषय में इतिहासकारों की राय लेनी होगी।