फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिपाशा के बाद अब ये बंगाली हीरोइन भी आएंगी बॉलीवुड में, करेंगी टाइगर श्रॉफ के साथ डेब्यू

Sat, 01 Dec 2018 06:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tiger Shroff - फोटो : file photo
अभिनेता टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के सफल कलाकारों में से एक हैं। इस साल आई उनकी फिल्म बागी 2 को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच उनकी अगली फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
 
विज्ञापन

2 of 5
priya priyambada - फोटो : Instagram
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के बाद टाइगर श्रॉफ एक अनाम फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म में उनकी हीरोइन का खुलासा हो गया है। खबरों के अनुसार उनकी अगली फिल्म में कोलकाता की चर्चित फैशन ब्लॉगर,मॉडल और एक्ट्रेस प्रिया प्रियंवदा दिखाई देंगी। फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में प्रिया के नाम का खुलासा किया है।
विज्ञापन

3 of 5
priya priyambada - फोटो : Instagram
प्रिया प्रियंवदा मिस उड़ीसा स्टाइलिश टाइटल की विजेता भी रह चुकीं हैं। बताया जाता है कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें अपने परिवार का सपोर्ट हासिल करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी। प्रिया का परिवार नहीं चाहता था कि वो फिल्मों में काम करें। वहीं प्रिया प्रियंवदा टाइगर श्रॉफ की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने को लेकर काफी उत्साहित भी है। 
 

4 of 5
priya priyambada - फोटो : Instagram
शाही परिवार से संबंध रखने वाली प्रिया कई नामी ब्रांड्स के साथ शूट कर चुकी हैं। वहीं बात करें टागर श्रॉफ की फिल्म  ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ तो वह इन दिनों इसकी शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया और अनन्या पांडे नजर आएंगी। ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से यह दोनों अभिनेत्रियां भी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 - फोटो : file photo
आपको बता दें कि फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की तो यह साल 2012 में आई करण जौहर की फिल्म का सीक्वल है। फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 6 साल पहले अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें