फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद नुसरत जहां की नई तस्वीरें आईं सामने, मांग में सिंदूर और चूड़ा पहने लगीं बेहद खूबसूरत

Wed, 24 Jul 2019 06:44 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Nusrat Jahan - फोटो : instagram
बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। इसकी वजह नुसरत पर जारी फतवा है तो वहीं उनकी खूबसूरती भी है। नुसरत ने हाल में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में नुसरत आइने में खुद को निहारती हुई दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में नुसरत काफी खूबसूरत लग रही हैं। सोशल मीडिया पर नुसरत की यह तस्वीर छाई हुई हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Nusrat Jahan - फोटो : instagram
नुसरत ने इस तस्वीर के साथ अलग-अलग अंदाज में तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं। खास बात है कि तीनों तस्वीरों में नुसरत की खूबसूरती देखकर कोई भी कायल हो जाएगा। तस्वीर में नुसरत गोल्डन और ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी पहनी हुई हैं। इसके साथ ही गले में चोकर और हाथ में चूड़़े के साथ मांग में सिंदूर उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 6
nusrat jahan, nikhil jain - फोटो : social media
नुसरत जहां ने हाल ही कोलकाता में शानदार रिसेप्शन दिया था। रिसेप्शन में फिल्म, राजनीति समेत दूसरे क्षेत्रों की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। रिसेप्शन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इस दौरान नुसरत जहां ने मरून कलर का लहंगा पहन रखा था। साथ ही हैवी ज्वैलरी कैरी की। उनका ये ट्रेडिनशल लुक खूब जंच रहा था।

4 of 6
nusrat jahan, nikhil jain - फोटो : social media
नुसरत जहां के पति निखिल जैन की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर की शेरवानी पहनी। जिस पर हैवी कढ़ाई की हुई थी। तस्वीरों में ये कपल बिल्कुल परफेक्ट नजर आ रहा था। बता दें कि नुसरत ने निखिल के साथ 19 जून को शादी की थी। नुसरत और निखिल ने हिंदू रीति के साथ-साथ क्रिश्चियन वेडिंग भी की। नुसरत और निखिल की शादी तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में हुई। 
 
विज्ञापन

5 of 6
nusrat jahan - फोटो : social media
शादी के बाद नुसरत जहां सांसद पद का शपथ लेने पहुंची थीं। शपथ लेने के बाद नुसरत ने पति निखिल जैन के साथ शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में यह दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Nusrat Jahan and Nikhil Jain - फोटो : twitter
एक तस्वीर में नुसरत जहां और निखिल जैन शादी के जोडे़ में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में नुसरत ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है तो वहीं निखिल हल्के गुलाबी रंग की शेरवानी पहने हुए हैं। तस्वीरों में दोनों खुश नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें