नुसरत जहां
- फोटो : सोशल मीडिया
नुसरत जहां ने सोशल मीडिया यूजर के सवाल का जवाब देते हुए अपने गर्भावस्था के समय के बारे में बात करते हुए कहा,"मैंने कोई गलती नहीं की है। यह मेरी जिंदगी है और मैंने निर्णय लिया है। लोगों को यह साहसिक लग सकता है लेकिन मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही समझदारी भरा फैसला था। नुसरत ने आगे कहा, मैंने कभी इस बारे में बात नहीं की है ताकि मैं अपना विवेक बरकरार रख सकूं,कई लोगों ने बहुत सी बातें कही हैं। इसलिए आज मैं इस बारे में बोल रही हूं। हां, मैं बहुत बोल्ड रही हूं और मुझे अपने मां बनने के फैसले पर बहुत गर्व है।