बेलबॉटम
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
ट्रेड से मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘बेलबॉटम’ ने रिलीज के पहले दिन गुरुवार को करीब 2 करोड़ 75 लाख रुपये, शुक्रवार को भी करीब दो करोड़ 75 लाख रुपये, शनिवार को तीन करोड़ 50 लाख रुपये के करीब और रविवार को बॉक्स ऑफिस पर करीब चार करोड़ 50 लाख रुपये कमाए। सोमवार का कलेक्शन रविवार के कलेक्शन के मुकाबले आधे से भी कम रहा।