यूपी और उत्तराखंड में जहरीली शराब पीने से करीब 40 लोगों की मौत हो गई । वहीं कई लोगों की हालत गंभीर है । ये पहली बार नहीं है जब शराब ने कई लोगों के घर उजाड़ दिए हों । पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं । फिल्म इंडस्ट्री में भी ऐसे कई स्टार्स रहे जिनकी मौत शराब पीने की वजह से हो गई । जानते हैं कौन थे वो स्टार्स....
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
begum akhtar
बेगम अख्तर
गजल की मलिका और महान गायिका बेगम अख्तर का निधन शराब की लत से हुआ था । बेगम अख्तर अकेलेपन से बहुत डरती थीं । अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए उन्होंने शराब और सिगरेट पीना शुरू कर दिया । ज्यादा मात्रा में शराब और सिगरेट पीने की वजह से उन्हें फेफड़े की बीमारी के साथ ही डिप्रेशन की समस्या हो गई।
विज्ञापन
3 of 7
मीना कुमारी
मीना कुमारी
मीना कुमारी एक मशहूर और सफल अभिनेत्री थीं लेकिन शराब की बुरी लत के चलते 39 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। कहा जाता है अपने आखिरी के दिनों में वो बहुत शराब पीने लगीं थीं। शराब की वजह से उनका लीवर खराब हो गया और दुनिया को अलविदा कह गईं।
4 of 7
guru dutt
गुरु दत्त
गुरुदत्त ने अपने करियर में तो खूब नाम कमाया। लेकिन उनकी जिंदगी में भी काफी उठा-पटक रही। उन्हें प्यार में धोखा मिला। फिर उन्होंने शराब, सिगरेट और नींद की गोली को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बना लिया। सिर्फ 39 साल की छोटी सी उम्र में उन्होंने खुदकुशी कर ली थी। शादीशुदा होने के बावजूद गुरु दत्त, वहीदा रहमान को दिल दे बैठे थे । जब उनकी पत्नी गीता दत्त को ये बात पता चली ताे वो उन्हें छोड़कर चली गईं । गुरु दत्त ने इसी गम में खुदकुशी कर ली थी ।
विज्ञापन
5 of 7
Parveen Babi
परवीन बॉबी
हिंदी फिल्मों में 70 और 80 के दशक की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस रहीं परवीन बॉबी की जिंदगी भी ड्रग्स के चलते बर्बाद हो गई थी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, महेश भट्ट से ब्रेकअप से वह बहुत आहत हुई थीं। ब्रेकअप के बाद परवीन को शराब और LSD जैसे जानलेवा ड्रग्स की लत लग गई थी। कहा जाता है कि ड्रग्स और शराब के कारण ही परवीन बॉबी की मौत हुई थी।
विज्ञापन
6 of 7
sanjeev kumar
संजीव कुमार
संजीव कुमार का निधन वैसे तो हार्ट अटैक की वजह से हुआ था लेकिन वो शराब के लती थे । संजीव, हेमा मालिनी को बहुत प्यार करते थे । जबकि हेमा, धर्मेंद्र के प्यार में पागल थीं । जब संजीव ने हेमा को अपने दिल की बात बता बताई तो उन्होंने ये प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया । संजीव इस दर्द को बर्दाश्त नहीं कर पाए और शराब के नशे में डूबे रहने लगे । उन्होंने जिंदगीभर शादी नहीं की और 47 साल की उम्र में उनका निधन हो गया ।
दिव्या भारती ने 19 साल की उम्र में ही शराब पीना शुरू कर दिया था। हालांकि उनकी मौत को लेकर अब तक एक मिसट्री ही बनी हुई है । जिस दिन दिव्या की मौत हुई उस दिन भी उन्होंने बहुत शराब पी रखी थी। दिव्या की मृत्यु को पुलिस जांच में एक्सीडेंट ही पाया गया। जांच में ये भी सामने आया कि वह नशे में थीं और खुद को संभाल नहीं पाई और नीचे गिर गईं।