फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Begum Akhtar: बेगम अख्तर की गायकी से प्रभावित हो गईं थीं सरोजनी नायडू, उपहार में दी थी खूबसूरत साड़ी

Wed, 30 Oct 2024 07:48 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गायिका बेगम अख्तर को उनकी बेमिसाल गायिकी के लिए जाना जाता है। उनकी गायिकी से प्रभावित होकर सरोजनी नायडू ने उन्हें भेंट में साड़ी दी थी।
विज्ञापन
1 of 5
बेगम अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम @begum.akhtarfc
प्रसिद्ध गायिका बेगम अख्तर को उनकी गजल, ठुमरी, दादरा के कारण जाना जाता है। बेगम अख्तर का असली नाम अख्तरी बाई फैजाबादी है। उन्हें उनके गानों के लिए पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। बेगम अख्तर का जन्म सात अक्तूबर 1914 में उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में हुआ था। 30 अक्तूबर 1974 में उनका निधन हो गया था। उन्हें गायन के इतिहास में 'मल्लिका-ए-गजल' कहा जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
बेगम अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम @begum.akhtarfc
बचपन से बनना चाहती थीं गायिका
प्रसिद्ध गायिका बेगम अख्तर बचपन से ही गायिका बनना चाहती थीं, उनके परिवार वाले उनकी इस इच्छा के खिलाफ थे। उनके चाचा ने उनके इस शौक को पूरा करने में मदद की। वह एक कुलीन परिवार से ताल्लुक रखती थीं। अख्तरी बाई को संगीत से पहला प्यार सात साल की उम्र में थिएटर में अभिनेत्री चंदा का गाना सुनकर हुआ।
विज्ञापन

3 of 5
बेगम अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम @begum.akhtarfc
उस्ताद मोहम्मद खान से ली संगीत की शिक्षा
बेगम अख्तर ने बचपन से ही काफी मशहूर गायिका रही हैं। वे संगीत सीखने के लिए उस्ताद मोहम्मद खान के पास जाती थीं। शुरुआत में सही सुर न लगाने के कारण उनको डांट पड़ती थी, जिसके बाद उन्होंने संगीत छोड़ने की ठान ली। वह रोने लगी तो उस्ताद ने उन्हें समझाया कि ऐसे हिम्मत नहीं हारते हैं।

Rajesh Shringarpure Birthday: अपने शानदार अभिनय से राजेश ने छोड़ी गहरी छाप, नकारात्मक भूमिका निभाकर जीता दिल

4 of 5
बेगम अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम @begum.akhtarfc
सरोजिनी नायडू ने उपहार में दी साड़ी
15 साल की उम्र में बेगम अख्तर ने अपनी पहली स्टेज परफॉर्मेंस दी थी, इस कार्यक्रम में 1930 में बिहार भूकंप पीड़ितों के लिए आर्थिक मदद जुटाने का आयोजन किया गया था। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची सरोजिनी नायडू ने बेगम अक्खर से प्रभावित होकर उन्हें साड़ी तोहफे में दी थी।

The Dirty Picture 2: 'ड डर्टी पिक्चर 2' पर जल्द शुरू होगा काम? सुर्खियों में विद्या बालन का बयान

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेगम अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम @begum.akhtarfc
मंच पर बिगड़ गई थी तबीयत
बेगम अख्तर अहमदाबाद के मंच पर जब गाना गा रही थीं। इस दौरान उन्होंने 'वो तेग मिल गई, जिससे हुआ था कत्ल मेरा, किसी के हाथ का लेकिन वहां निशां नहीं मिलता' गाना गाया इस बीच ही अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें