फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ठाकरे' की रिलीज से पहले बोले नवाजुद्दीन, मुझे खुद नहीं था यकीन, कर पाऊंगा ये सीन

Wed, 23 Jan 2019 03:34 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
nawazuddin siddiqui
'मांझी द माउंटेन मैन' (Manjhi – The Mountain Man) और 'मंटो' (Manto) जैसी बायोपिक फिल्में कर चुके नवाजुद्दीन सिद्दीक ( ‎Nawazuddin Siddiqui) इस बार बाला साहेब ठाकरे (Bal Thackeray) की बॉयोपिक फिल्म 'ठाकरे' (Thackeray) के साथ एक बार फिर से बड़े पर्दे आ रहे हैं। यह फिल्म 25 जनवरी को सुबह 4.15 बजे होकर भारतीय हिंदी सिनेमा में एक नया इतिहास बनाएगी। फिल्म को लेकर नवाज सबसे ज्यादा उत्साहित हैं। एक इंटरव्यू में नवाज ने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सबसे मुश्किल सीन का जिक्र किया।
विज्ञापन

2 of 5
Thackeray Song
शिवसेना के मुखपत्र सामना को दिए इंटरव्यू में नवाज ने कहा कि ठाकरे का रोल उनके 25 साल के करियर में किए गए संघर्ष का फल है। नवाज ने बताया, 'ठाकरे पर उनके तीखे भाषणों के लिए कई मुकदमे हुए। उन पर जब एक कोर्ट केस हुआ था तो वो सीन करना मेरे लिए चुनौती थी। यह सीन मिनटों का एट-ए-स्ट्रेच है जिसे एक ही वक्त में शूट करना था, लेकिन स्क्रीन पर इसे टुकड़ों में दिखाया जाएगा. ये सीन मेरे लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था।'
विज्ञापन

3 of 5
Bal Thackeray
महाराष्ट्र् में शिवसेना पार्टी का गठन करने वाले बाल ठाकरे ने अपनी पहचान एक कद्दावर नेता की बनाई। नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर्दे पर इसी किरदार को शानदार तरीके से निभाने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं। 'ठाकरे' का ट्रेलर आने के बाद से ही लोग उत्साहित हैं ऐसे में फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलने की संभावनाएं हैं। 

4 of 5
Nawazuddin Siddiqui, Thackeray - फोटो : amar ujala
स्पॉटब्वाय की रिपोर्ट के मुताबिक IMAX Wadala में फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो की रिलीज का टाइम 4:15 AM रखा गया। इस सिनेमा हॉल के मालिक ने बताया, 'बाल ठाकरे को लेकर लोगों के मन में अलग-अलग किस्म के सवाल है। लोग बाल ठाकरे के उदय की कहानी देखने को लेकर काफी उत्साहित हैं। लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं, इसलिए फिल्म को लेकर महाराष्ट्र में काफी डिमांड है, जिस वजह से ऐसा किया जा रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय राउत
इस फिल्म की स्क्रिप्ट शिवसेना सांसद संजय राउत ने लिखी है, वे खुद फिल्म के निर्माता भी हैं। ठाकरे को अभिजीत पानसे निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज पहले ही इसके कुछ लुक सामने आए थे जिसे लेकर नवाज की तारीफ भी हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें