फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सूर्यवंशी' अक्षय कुमार से पहले एक बार फिर डिंपल कपाड़िया बनेंगी सलमान खान की मां

Wed, 29 May 2019 04:10 PM IST
विजय जैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
dimple kapadia and akshay kumar - फोटो : social media
कुछ समय पहले ही मशहूर अदाकारा डिंपल कपाड़िया ने बताया था कि उन्हें जाने माने अमरीकी डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म टेनेट में काम करने का मौका मिला है। इस खबर के बाद से ही डिंपल चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन इस बीच डिंपल को एक और बड़ी खुशखबरी मिली है और यह खबर बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान की दबंग सीरीज से जुड़ी है।
विज्ञापन

2 of 4
salman khan
दरअसल बात यह है कि फिल्म दबंग में सलमान की मां का किरदार निभा चुकीं डिंपल एक बार फिर से फिल्म 'दबंग 3' से इसी किरदार में वापसी करने वाली हैं। एक बार फिर फिल्म दबंग 3 में डिंपल कपाड़िया सलमान की मां नैनी देवी की भूमिका में होंगी। वह पहली किस्त का एक हिस्सा थीं जबकि दूसरे में केवल उनका उल्लेख था। 
विज्ञापन

3 of 4
Dimple Kapadia
अब इस तीसरी कड़ी के साथ डिंपल कपाड़िया प्रशंसकों को निराश नहीं करेंगी क्योंकि दबंग 3 में उनका किरदार और भी जोरदार होगा। बता दें कि डिंपल फिल्म सूर्यवंशी में खिलाड़ी कुमार अक्षय की मां का किरदार भी निभा रही हैं। यह भी कहा जा रहा है कि इस एक्शन फ्रैंचाइजी की यह तीसरी किस्त पहले भाग के साथ-साथ अगली कड़ी के रूप में भी काम करेगी। इस बार फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
dimple kapadia
वहीं बात करें सलमान खान की, तो इन दिनों वह अपनी कोस्टार कटरीना कैफ के साथ अपनी आगामी फिल्म भारत के प्रचार में व्यस्त हैं। फिल्म 5 जून 2019 को ईद के दिन बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म में जैकी श्रॉफ, नोरा फतेही, दिशा पाटनी और सुनील ग्रोवर ने अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें