फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khakee The Bihar Chapter: ‘विक्रम वेधा’ जैसी कहानी पर नेटफ्लिक्स की नई वेब सीरीज, लखनऊ का मुकाबला अब बिहार में

Wed, 26 Oct 2022 01:43 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
khakee the bihar chapter - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
मंदी की मार से जूझ रहे ओटीटी उद्योग को भी अब सस्ती, सुंदर और टिकाऊ मनोरंजन सामग्री की तलाश है। कभी करोड़ों में खेलने वाले ओटीटी सीरीज के एपिसोड अब लाखों के बजट में पहुंचने लगे हैं और बड़े परदे पर 175 करोड़ की फिल्म ‘विक्रम वेधा’ बनाकर बतौर निर्माता अपने हाथ जला चुके नीरज पांडे भी अब नेटफ्लिक्स के लिए एक गंवई पृष्ठभूमि वाली, सस्पेंस से भरी और कम बजट वाली क्राइम सीरीज लेकर आ रहे हैं। कहानी उन्होंने बिहार की पृष्ठभूमि की चुनी है और इसमें सितारे भी जो उन्होंने लिए हैं, वह नेटफ्लिक्स के बजट में आए बदलाव को देखते हुए ही लिए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
khakee the bihar chapter - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘विक्रम वेधा’ का ओटीटी संस्करण!
नेटफ्लिक्स की मानें तो नीरज पांडे की नई वेब सीरीज ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ एक सच्ची कहानी पर आधारित है लेकिन कहानी के सार को समझें तो इस सीरीज की कहानी भी वही है जो नीरज की पिछली फिल्म ‘विक्रम वेधा’ की थी। इस बारे में जारी जानकारी में नेटफ्लिक्स ने बताया है कि ये सीरीज दो ऐसे दिग्गजों के मुकाबले की कहानी है जिसमें एक शख्स दुर्दांत जमींदार है और दूसरा भारतीय पुलिस सेवा का तेज तर्रार पुलिस अफसर। सीरीज की शूटिंग शुरू हो चुकी है और नेटफ्लिक्स ने मौके से बटोरी गई इस शूटिंग की कुछ झलकियां भी जारी कर दी हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 6
khakee the bihar chapter - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘अय्यारी’ और ‘नाम शबाना’ हिट फिल्में?
नेटफ्लिक्स की तरफ से बुधवार को अपनी नई वेब सीरीज ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ के लिए जो रिलीज जारी की गई है उसमें नीरज पांडे की हिट फिल्मों की गिनती में ‘नाम शबाना’ और ‘अय्यारी’ भी शामिल हैं। ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं और यही नहीं नीरज पांडे निर्देशित फिल्म ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ की कामयाबी भी फिल्म ट्रेड में हमेशा संदेह के घेरे में ही रही है। ये फिल्में बनाने वाली जोड़ी नीरज पांडे और शीतल भाटिया की कंपनी फ्राईडे स्टोरीटेलर्स को ही वेब सीरीज ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ बनाने का जिम्मा मिला है।

यह भी पढ़ें:- Ratan Raajputh: चार साल से इंडस्ट्री से क्यों दूर हैं रतन राजपूत? अभिनेत्री ने किया सबसे बड़े दर्द का खुलासा

4 of 6
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सितारों में रवि किशन और आशुतोष भी शामिल
निर्देशक भाव धूलिया के निर्देशन में बन रही वेब सीरीज ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ की कमान नीरज पांडे ने इसके निर्माता के अलावा इसके रचयिता (क्रिएटर) के तौर पर भी संभाल रखी है। सीरीज में शामिल कलाकारों में करण टैकर, अविनाश तिवारी, आशुतोष राणा, रवि किशन, अनूप सोनी, जतिन सरना, निकिता दत्ता, अभिमन्यु सिंह, ऐश्वर्य सुष्मिता, विनय पाठक और श्रद्धा दास के नाम प्रमुख हैं।

यह भी पढ़ें:- Jacqueline Fernandez: सुकेश के पत्र के बाद सामने आया जैकलीन के वकील का बयान, कहा- दोहराता हूं, वह निर्दोष हैं
विज्ञापन

5 of 6
Khakee The Bihar Chapte - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नेटफ्लिक्स के साथ नीरज की बोहनी
नीरज पांडे पहली बार नेटफ्लिक्स के साथ काम करने जा रहे हैं और इस नई भागीदारी से वह काफी उत्साहित भी नजर आ रहे हैं। वह खुद को नेटफ्लिक्स का प्रशंसक मानते हैं और कहते हैं कि इसकी मनोरंजन सामग्री की विविधता ने ही उन्हें इस प्लेटफॉर्म के प्रति आकर्षित किया। सीरीज की कहानी नई सदी की शुरुआत की यानी कि कोई 20-22 साल पहले की कहानी है। नीरज ये भी खुलासा करते हैं कि ये सीरीज कोरोना संक्रमण काल के दौरान बिहार और झारखंड में शूट भी हो चुकी है।
विज्ञापन

6 of 6
Khakee The Bihar Chapte - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मोनिका की नजर वैश्विक दर्शकों पर
वहीं, नेटफ्लिक्स की वीपी कॉन्टेंट, मोनिका शेरगिल खुलासा करती हैं कि वेब सीरीज ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ की कहानी एक दुर्दांत अपराधी के उत्थान और एक समर्पित पुलिस अफसर के संघर्ष की ऐसी गाथा है जिसे बिहार के नजरिये से पूरी दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी नीरज पांडे पूरी कर चुके हैं। उन्होंने ये भी कहा कि नीरज पांडे को अपने प्लेटफॉर्म पर लाकर नेटफ्लिक्स काफी उत्साहित है।
विज्ञापन
Next