फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidharth Malhotra: अपनी चार को-स्टार पर ही दिल हार बैठे सिद्धार्थ, अब 'शेरशाह' की ‘डिंपल’ से भी छूट गया साथ

Sat, 23 Apr 2022 03:43 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। सिद्धार्थ के ज्यादातर लिंक अप की खबरें उनकी फिल्मों की हीरोइन के साथ आई हैं। इन दिनों वह अपनी 'शेरशाह' की को-स्टार कियारा आडवाणी को डेट कर रहे थे। वहीं, अब सिद्धार्थ और कियारा के ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। खबरें हैं कि दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया है। इस सबके बीच हम आपको सिद्धार्थ के अब तक किन अभिनेत्री के साथ अफेयर्स रहे हैं, वो बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट
2012 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले सिद्धार्थ और आलिया ने कई सालों तक अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर बात नहीं की। वहीं, 2017 में दोनों की ब्रेकअप की खबर आई और दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। आलिया भट्ट के साथ अपना रिश्ते टूटने के बारे में बात करते हुए सिद्धार्थ ने कहा था कि हमने अपना सफर साथ में शुरू किया है और साथ में दो फिल्मों में काम किया। मुझे नहीं लगता यह खराब है। हम दोनों उसके बाद से कभी मिले नहीं। यह किसी भी अन्य रिश्ते की तरह ही है।
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा, जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया
जैकलीन फर्नांडिस
सिद्धार्थ मल्होत्रा जैकलीन के साथ 2017 में 'ए जेंटलमैन' में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी थीं। जैकलीन के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा था कि जैकलीन बहुत अद्भुत हैं। मुझे उनके साथ घूमने में मजा आता है। जब हम दोनों 'ए जेंटलमैन' कर रहे थे तो दोनों अच्छे दोस्त बने थे। हमने कभी डेटिंग नहीं की। आलिया के साथ सिद्धार्थ का रिश्ता टूटने की वजह भी जैकलीन को बताया गया था, लेकिन यह सिर्फ अफवाह थी।

4 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा, तारा सुतारिया - फोटो : सोशल मीडिया
तारा सुतारिया
तारा सुतारिया और सिद्धार्थ की डेटिंग की खबरें उनकी फिल्म 'मरजावां' के दौरान शुरू हुई। दोनों पहली बार इस फिल्म में एक साथ नजर आए थे। तारा ने एक बार यह भी बताया था कि उन्हें सिद्धार्थ पर क्रश था। एक इंटरव्यू के दौरान तारा ने सिद्धार्थ के साथ अपनी लिंक अप की खबरों पर बात की और कहा कि जिस दिन से हम मिले थे, लोग हमारी केमिस्ट्री को लेकर बात कर रहे थे। हमारी फिल्म के लिए ये अच्छा है, लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं है। हम दोनों पड़ोसी हैं और अक्सर एक साथ बाहर घूमते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
कियारा आडवाणी
'शेरशाह' फिल्म की शूटिंग के दौरान सिद्धार्थ और कियारा की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। दोनों एक दूसरे के साथ काफी समय बिताते थे और अक्सर दोनों को साथ में पार्टियों में देखा जाता था। दोनों को साथ देखना फैंस भी काफी पसंद करते हैं, लेकिन दोनों ने कभी भी खुलकर अपने रिश्ते को लेकर बात नहीं की। वहीं, अब दोनों के अलग होने की खबरें आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें