फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Longest Runtime Movies: 'एलओसी कारगिल' से लेकर 'मोहब्बतें' तक, ये हैं सबसे लंबी फिल्में

Fri, 29 Nov 2024 04:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पुष्पा 2: द रूल तीन घंटे 20 मिनट 38 सेकंड के रनटाइम के साथ इस साल की सबसे लंबी फिल्म बनने जा रही है। ऐसे में आज हम आपको उन पांच फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका रनटाइम काफी ज्यादा था।
विज्ञापन
1 of 6
सबसे लंबी फिल्में - फोटो : अमर उजाला
भारतीय सिनेमा में समय-समय पर कुछ ऐसी फिल्में सामने आती हैं जिनका रनटाइम सामान्य से कहीं ज्यादा लंबा होता है। हाल ही में खबर आई थी कि पुष्पा 2: द रूल इस साल की सबसे लंबी फिल्म बनने जा रही है, जिसका रनटाइम तीन घंटे 20 मिनट 38 सेकंड है। इससे पहले कल्कि 2898 एडी इस साल की सबसे लंबी फिल्म थी, जिसका रनटाइम तीन घंटे एक मिनट था। इस संदर्भ में हम आपको भारतीय सिनेमा की कुछ प्रमुख लंबी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनका रनटाइम बहुत अधिक था और जो अपने समय की सबसे लंबी फिल्में मानी जाती थीं।
विज्ञापन

2 of 6
एलओसी कारगिल - फोटो : यूट्यूब
एलओसी कारगिल - रनटाइम: चार घंटे 15 मिनट
2003 में रिलीज हुई फिल्म एलओसी कारगिल एक ऐतिहासिक युद्ध ड्रामा थी, जो 1999 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध पर आधारित थी। यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे लंबी फिल्मों में से एक मानी जाती है। फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आए थे। इसकी लंबाई युद्ध की जटिल घटनाओं और पात्रों के विस्तृत चित्रण के कारण काफी बढ़ गई। इसका रनटाइम चार घंटे 15 मिनट था।
विज्ञापन

3 of 6
मेरा नाम जोकर - फोटो : यूट्यूब
मेरा नाम जोकर- रनटाइम: चार घंटे चार मिनट
राज कपूर की मेरा नाम जोकर 1970 में रिलीज हुई थी। इसे भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े एंटरटेनमेंट ड्रामा के रूप में जाना जाता है। यह फिल्म एक जोकर के जीवन पर आधारित थी और उसकी यात्रा को दर्शाती थी, जिसमें उसकी खुशियां और दुख दोनों शामिल थे। इस फिल्म की लंबाई चार घंटे चार मिनट थी।

4 of 6
संगम - फोटो : यूट्यूब
संगम- रनटाइम: तीन घंटे 58 मिनट
साल 1964 में आई फिल्म संगम राज कपूर के निर्देशन में बनी एक रोमांटिक ड्रामा थी, जिसमें राजेंद्र कुमार, वैजयंतीमाला और राज कपूर मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी पर आधारित थी। दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आई थी। इसका रनटाइम तीन घंटे 58 मिनट था।
विज्ञापन

5 of 6
लगान - फोटो : यूट्यूब
लगान- रनटाइम: तीन घंटे 44 मिनट
,साल 2001 में आई लगान भारतीय सिनेमा की एक ऐतिहासिक फिल्म थी, जो ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ क्रिकेट मैच के जरिए भारत के किसानों की संघर्ष को दर्शाती थी। आमिर खान की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म ने ना केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी धमाल मचाया। फिल्म की लंबाई के बावजूद, इसके प्रेरणादायक दृश्य और मजबूत कहानी ने इसे एक ऐतिहासिक फिल्म बना दिया। इसका रनटाइम तीन घंटे 44 मिनट था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहब्बतें - फोटो : यूट्यूब
मोहब्बतें- रनटाइम: तीन घंटे 36 मिनट
साल 2000 में आई मोहब्बतें आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी एक रोमांटिक ड्रामा थी, जिसमें अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का रनटाइम तीन घंटे 36 मिनट था। इसके बावजूद, यह फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई।
Tishaa Kumar: तान्या सिंह ने बताई बेटी तिशा कुमार की बीमारी की सच्चाई, बोलीं- उसे कैंसर नहीं था, गलत इलाज...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें