बॉलीवुड के 'खिलाड़ी कुमार' यानि
अक्षय कुमार की फिल्म
'पैडमैन' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। फिल्म 'पैडमैन' महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में होने वाली समस्या पर आधारित है।
'पैडमैन' के निर्देशक आर बाल्की और प्रोड्यूसर ट्विंकल खन्ना ने इस फिल्म के द्वारा समाज में महिलाओं के पीरियड्स को लेकर अलग मानसिकता रखने वाले लोगों के बारे में बताया है। साथ ही महिलाओं को होने वाली परेशानी को भी दिखाया है। 'पैडमैन' के अलावा बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में है जो समाज से जुड़े खास मुद्दों पर आधारित हैं। आज हम आपको बताते हैं समाजिक मुद्दों से जुड़ी ऐसी 5 फिल्मों के बारे में जिन्होंने समाज की समस्या को सबके सामने उजागर किया और लोगों में जागरूकता फैलाई है।