फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मलाल' से पहले संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में नजर आए हैं जावेद जाफरी के बेटे, लेकिन ये था ट्विस्ट

Sat, 22 Jun 2019 09:03 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Malaal trailer out - फोटो : amar ujala mumbai
जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'मलाल' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं, लेकिन ये शायद कोई नहीं जानता कि वह भंसाली की ही 'पद्मावत' में स्क्रीन पर आ चुके हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
Malaal trailer out - फोटो : amar ujala mumbai
दरअसल इस बात का खुलासा खुद मिजान ने किया है। मिजान ने बताया, मैंने फिल्म 'पद्मावत' के लिए संजय सर को असिस्ट किया था। मैं उस समय सेट पर था, जब वे चर्चा कर रहे थे कि कुछ सीन्स को शूट करना कितना मुश्किल होने वाला है, क्योंकि ब्रांड कमिटमेंट के कारण रणवीर मौजूद नहीं रहेंगे, लेकिन संजय सर ने कहा 'हम इसे करेंगे' और मुझे आश्चर्य करते हुए उन्होंने मुझे कहा कि मुझे वह सीन्स करने होंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
Malaal trailer out - फोटो : amar ujala mumbai
इसके बाद मिजान ने बताया कि सेट पर अगले दिन, उन्होंने मुझे रणवीर के तरीके और उनकी लाइन्स को याद करने के लिए कहा। मीजान ने कहा,'पद्मावत' में दो सीन्स हैं जहां मैं रणवीर सिंह बनकर उनकी जगह खड़ा था। 
विज्ञापन

4 of 4
Malaal trailer out - फोटो : amar ujala mumbai
बताते चलें कि मलाल आस्था और शिव की कहानी है, जो एक-दूसरे से प्यार कर बैठते हैं। इस फिल्म को मंगेश हाडावले द्वारा डायरेक्ट और संजय लीला भंसाली द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। यह फिल्म 5 जुलाई को रिलीज के लिए तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें