बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों का हाल काफी बेहाल नजर आ रहा है। एक ओर जहां साउथ की फिल्में कमाई के नए रिकॉर्ड कायम कर रही है, वहीं हिंदी फिल्में लगातार फ्लॉप होती नजर आ रही हैं।
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों का हाल काफी बेहाल नजर आ रहा है। एक ओर जहां साउथ की फिल्में कमाई के नए रिकॉर्ड कायम कर रही है, वहीं हिंदी फिल्में लगातार फ्लॉप होती नजर आ रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार रक्षाबंधन भी इस साल की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। तो आइए जानते हैं बीते 10 साल में फ्लॉप साबित हुई बॉलीवुड उन फिल्मों के बारे में, जिन्हें बिग स्टार कास्ट का भी कोई फायदा नहीं मिल सका।
विज्ञापन
तेज
साल 2012 में आई इस फिल्म को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था। फिल्म में अभिनेता अजय देवगन, अनिल कपूर, कंगना रणौत, समीरा रेड्डी, जायेद खान जैसे कलाकार नजर आए थे। लेकिन इसके बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास असर नहीं दिखा पाई। 52 करोड़ के बजट से बनी यह फिल्म महज 15.91 करोड़ का कारोबार किया।
विज्ञापन
3 of 13
अक्षय कुमार फिल्म जोकर
- फोटो : सोशल मीडिया
जोकर
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म अक्सर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है। हालांकि उनकी कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जिन्हें दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। साल 2012 में आई उनकी फिल्म जोकर उनकी ऐसी ही एक फिल्म है। 47 करोड़ के बजट से बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित हुई। फिल्म ने महज 20.23 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया।
शानदार
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट स्टारर फिल्म शानदार साल 2015 में रिलीज हुई थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। 69 करोड़ के बजट से बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई। फिल्म ने सिर्फ 39.48 करोड़ का लाइफटाइन कलेक्शन किया।
विज्ञापन
5 of 13
बॉम्बे वैलवेट
- फोटो : social media
बॉम्बे वेलवेट
साल 2015 में ही आई रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा स्टारर बॉम्बे वेलवेट अनुराग कश्यप की सबसे बड़ी फलॉप साबित हुई थी। 120 करोड़ रुपये के बजट से बनी इस फिल्म ने सिर्फ 43 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस बड़े बजय वाली फिल्म को लोगों ने सिरे से नकार दिया था।
विज्ञापन
6 of 13
फितूर
- फोटो : सोशल मीडिया
फितूर
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और एक्टर आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म फितूर भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। 71 करोड़ के बजट से बनी यह 2016 में आई ये फिल्म बॉलीवुड की एक और डिजास्टर साबित हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 16.85 करोड़ की कमाई की।
विज्ञापन
7 of 13
मोहनजोदड़ो
- फोटो : ANI
मोहनजोदड़ो
फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित फिल्म मोहनजोदड़ो में ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म काफी बड़े के साथ बनाई गई थी। 138 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म से सभी को काफी उम्मीदें थी। हालांकि, रिलीज होने के बाद यह फिल्म महज 53.66 करोड़ का ही कारोबार कर पाई।
8 of 13
जग्गा जासूस कलेक्शन
जग्गा जासूस
साल 2017 में अभिनेत्री कटरीना कैफ और एक्टर रणबीर कपूर स्टारर जग्गा जासूस की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म का बजट 131 करोड़ रुपये था, लेकिन इसने सिर्फ कमाई 52.61 करोड़ की ही कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई।
9 of 13
'जब हैरी मेट सेजल' रिव्यू
जब हैरी मेट सेजल
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की जोड़ी वैसे तो फैंस काफी पसंद करते हैं, लेकिन इस फिल्म में उनकी इस जोड़ी का कोई कमाल नहीं दिख पाया। साल 2017 में आई ये फिल्म कुल 119 करोड़ के बजट से बनाई गई थी। लेकिन कुल 62 करोड़ की कमाई कर यह फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई।
10 of 13
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
साल 2018 में रिलीज हुई मल्टीस्टारर यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ़ और आमिर खान जैसे बड़े कलाकार नजर आए थे। लेकिन फिर भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित हुई। 300 करोड़ रुपये के बड़े बजट से बनी ये फिल्म सिर्फ 138 करोड़ रुपये की लाइफटाइम कमाई कर पाई।
11 of 13
जीरो
- फोटो : social media
जीरो
साल 2018 में ही आई फिल्म जीरो को आनंद एल राय ने निर्देशित किया था। करीब 200 करोड़ के बड़े बजट से बनी यह फिल्स बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। फिल्म ने महज 186 करोड़ रुपये ही कमाए थे। शाहरुख, कटरीना और अनुष्का साथ नजर आए थे। हालांकि इस फिल्म के बाद से ही शाहरुख और अनुष्का अभी तक बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं।
12 of 13
कलंक
- फोटो : social media
कलंक
साल 2019 में आई फिल्म कलंक बॉलीवुड की एक और डिजास्टर फिल्म है। वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त जैसे कई बड़े कलाकार नजर आए थे। हालांकि, इसके बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। 150 करोड़ रुपये के बजट से बनी इस फिल्म ने महज 80 करोड़ रुपये ही कमाए थे।
साल 2022 हिंदी फिल्मों के लिए कुछ खास नहीं रहा। इस साल ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इन्हीं फिल्मों में से एक अक्षय कुमार स्टारर सम्राट पृथ्वीराज भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। 200 करोड़ के बजट से बनी ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। यह वजह है कि इस फिल्म ने सिर्फ 90 करोड़ रुपये की लाइफटाइम कमाई की।