फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्ति कुल्हारी से पहले ये सिलेब्रिटी कपल भी बिना तलाक दिए हो चुके हैं अलग, उदित नारायण भी सूची में

Fri, 02 Apr 2021 02:16 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कीर्ति कुल्हारी पति के साथ - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने हाल ही में अपने पति साहिल सहगल से अलग होने का फैसला किया है। कीर्ति ने इस बात की जानकारी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी और बताया कि यह निर्णय लेना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था। दोनों अलग जरूर हो चुके हैं लेकिन कानूनी तौर पर तलाक होना अभी बाकी है। बता दें कि कीर्ति कुल्हारी से पहले भी कई ऐसे सिलेब्रिटी कपल हैं जो बिना तलाक लिए ही अपने पार्टनर से अलग हो गए। आइए जानते हैं उन जोड़ियों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
राजेश खन्ना- डिंपल कपाड़िया - फोटो : फाइल
राजेश खन्ना- डिंपल कपाड़िया
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना ने अपनी उम्र से आधी डिंपल कपाड़िया से शादी की थी। कुछ सालों बाद ही दोनों में अनबन शुरू हो गई थी। राजेश नहीं चाहते थे कि डिंपल फिल्मों में काम करें इसलिए उन्होंने हमेशा के लिए बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। रिश्ते में दरार आने के बाद डिंपल ने दोबारा बॉलीवुड में कमबैक करने का मन बनाया जिससे राजेश काफी नाराज हो गए थे। फिल्मों में डिंपल का कमबैक 1982 में दोनों के अलग होने का कारण बना लेकिन दोनों ने तलाक कभी नहीं लिया।
विज्ञापन

3 of 6
बबीता कपूर और रणधीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणधीर कपूर- बबीता
रणधीर कपूर ने अभिनेत्री बबीता से शादी की थी। दोनों की दो बेटियां करिश्मा और करीना है। शादी के कई सालों बाद रणधीर के फ्लॉप होने पर दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और दोनों ने अलग होने का फैसला किया। बबीता दोनों बेटियों के साथ 1988 में रणधीर का घर छोड़कर निकल गईं और अलग रहने लगीं। 19 सालों तक अलग रहने के बाद दोनों ने 2007 में दोबारा रिश्ते को मौका देने का फैसला किया।

4 of 6
प्रकाश कौर के साथ धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र- प्रकाश कौर
बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र ने महज 19 साल की उम्र में प्रकाश कौर से शादी की थी। दोनों के दो बेटे बॉबी और सनी भी हैं। लेकिन बाद में धर्मेंद्र अपना दिल हेमा मालिनी को दे बैठे। जब प्रकाश ने धर्मेंद्र को तलाक देने से इनकार कर दिया तो धर्मेंद्र ने बिना तलाक दिए ही धर्म बदलकर हेमा से शादी कर ली थी और आज तक भी धर्मेंद्र और प्रकाश का तलाक नहीं हुआ है।
विज्ञापन

5 of 6
महेश भट्ट, किरण और सोनी राजदान - फोटो : सोशल मीडिया

महेश भट्ट- किरण भट्ट
मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट ने महज 20 साल की उम्र में लॉरेन ब्राइट से शादी की थी। शादी के बाद लॉरेन ने नाम बदलकर किरण रख लिया था लेकिन दोनों का रिश्ता परवीन बाबी के आते ही टूट गया। दो बच्चों पूजा भट्ट और राहुल भट्ट के पिता होने के बावजूद महेश, परवीन के प्यार में पड़ गए, लेकिन दोनों का रिश्ता भी लंबा नहीं चला। बाद में महेश ने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही सोनी राजदान से शादी कर ली थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उदित नारायण - फोटो : सोशल मीडिया
उदित नारायण- रंजना नारायण
उदित नारायण उस वक्त सुर्खियों में आ गए थे जब उन्होंने अपनी पहली पत्नी रंजना को पत्नी मानने से इनकार कर दिया था। पहली पत्नी के होते हुए भी उदित ने उन्हें तलाक दिए बिना दीपा नारायण से शादी कर ली थी। बाद में रंजना की शिकायत और कई विवादों के बाद उदित ने उन्हें स्वीकार कर लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें