फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेग्नेंट हैं कल्कि, ये 5 अभिनेत्रियां शादी से पहले कर चुकीं ब्वॉयफ्रेंड से गर्भवती होने का खुलासा

Sun, 29 Sep 2019 03:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kalki koechlin - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि केकला ने खुलासा किया है कि वह बीते 5 महीने से प्रेग्नेंट हैं। उनके इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। कल्कि केकला निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप की पूर्व पत्नी है। अनुराग कश्यप से तलाक के बाद कल्कि लंबे वक्त से इजराइली क्लासिकल पियानिस्ट को डेट कर रही हैं। बॉलीवुड स्टार्स के बीच का अफेयर और शादी की खबर तो पल-पल सबको रहती ही है, लेकिन इस बीच कुछ स्टार्स ऐसे भी ऐसे होते हैं जो गुपचुप तरीके से शादी कर घर बसा लेते हैं। ऐसे में बात करेंगे बॉलीवुड की उन 5 एक्ट्रेस की जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं..तो ई आइए जानते हैं इनके बारे में..
विज्ञापन

2 of 6
कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : file photo
कोंकणा सेन
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे एक्ट्रेस कोंकणा सेन की। कोंकणा एक बंगली एक्ट्रेस भी हैं और उनकी एक्टिंग का हर कोई कायल है। बता दें कि कोंकणा एक्टर रणवीर शोरी को साल 2007 से डेट कर रही थीं और एक प्राइवेट सेरेमनी में दोनों ने साल 3 सितंबर 2010 में शादी कर ली। वहीं, शादी के 6 महीने बाद ही कोंंकणा ने एक बेटे को जन्म दिया। साल 2015 से ये कपल अलग-अलग रह रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
Arjun Rampal and Gabriella Demetriades - फोटो : instagram
गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स
अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने 18 जुलाई को मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया था। अर्जुन ने बेटे का नाम अरिक रामपाल है। उन्होंने बेटे के नाम का खुलासा सोशल मीडिया पर बेहद प्यारी पोस्ट के साथ किया था। अर्जुन रामपाल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे की तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में बेटे ने उनके उंगली थाम रखी है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन रामपाल ने इमोशनल पोस्ट भी लिखी थी। 

4 of 6
Neena Gupta - फोटो : Social Media
नीना गुप्ता
बॉलीवुड में फिल्मों में आइटम सॉन्ग और कैरेक्टर रोल में नजर आने वाली एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी शादी से पहले गर्भवती हो गई थीं। बता दें कि वह फेमस क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में थीं। विवियन ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ने से इनकार कर दिया। ऐसे में नीना ने भी दूसरी शादी नहीं की और अकेले ही अपनी बेटी मसाबा को पाला। 
विज्ञापन

5 of 6
Lisa Haydon - फोटो : instagram
लीजा हेडन
आखिर में बात करेंगे एक्ट्रेस लीजा हेडन की। इन्होंने सुपरहिट फिल्म 'क्वीन' में एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ काम किया था। बता दें कि लीजा ने शादी से पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा कर दिया था और साल 2016 में ब्वॉयफ्रेंड दीनो लालवानी से शादी कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
amy jackson - फोटो : social media
एमी जैक्सन 
बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में काम कर चुकीं एमी जैक्सन मां बन गई हैं। उन्होंने सोमवार को एक बेटे को जन्म दिया है। एमी ने अपने मंगेतर जॉर्ज और बेटे के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर ये जानकारी दी थी। अब एमी जैक्सन के बेटे की पहली फोटो भी सामने आ गई है। एमी ने इस फोटो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें