फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में आने से पहले ये काम किया करते थे आपके पसंदीदा सितारे, एक ने तो की थी वेटर की नौकरी

Thu, 22 Apr 2021 09:39 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
इन बॉलीवुड सिलेब्स की पहली नौकरी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में पहचान बनाना कोई चुटकियों का खेल नहीं और मुश्किल तब बढ़ जाती है जब इंडस्ट्री में पहले से कोई ताल्लुक ना हों। तब तो यह नामुमकिन सा ही हो जाता है लेकिन आज भी कई ऐसे चमकते सितारे हैं जिनका इंडस्ट्री से कोई ताल्लुक नहीं था या अभिनय की दुनिया में आने से पहले वह किसी और पेशे में व्यस्त रहे, बावजूद इसके आज इंडस्ट्री में अपनी अपनी धाक जमाए हैं। चलिए आज उन कलाकारों के बारे में ही बात करते हैं जिन्होंने स्टार बनने तक का सफर काफी मुश्किलों से तय किया है।
विज्ञापन

2 of 7
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह ने अमेरिका से बैचलर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई की थी। साल 2007 में मुंबई आकर रणवीर सिंह ने विज्ञापन कंपनी में कॉपीराइटर के तौर पर काफी समय तक काम किया। कुछ समय बाद उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर का काम भी किया। 2010 में रणवीर सिंह ने बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड डेब्यू किया और आज वो सिनेमा के सफल सितारों में से एक हैं।
विज्ञापन

3 of 7
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram
जैकलीन फर्नांडिस
जैकलीन फर्नांडिस भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका की रहने वाली हैं। बॉलावुड में कदम रखने से पहले जैकलीन फर्नांडिस श्रीलंका में एक टीवी शो की जानी-मानी एंकर थीं। जैकलीन साल 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स खिताब भी जीत चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे बॉलावुड में कदम रखा और अब वह बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं।

4 of 7
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति चोपड़ा
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है। वह इनवेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं। भारत लौटने पर परिणीति चोपड़ा ने यशराज फिल्म स्टूडियो में मार्केटिंग इंटर्न के तौर पर काम किया। इसके बाद उन्हें मनीष शर्मा ने अपनी फिल्म लैडीज वर्सेस रिकी बहल में साइन कर लिया।
विज्ञापन

5 of 7
अरशद वारसी - फोटो : सोशल मीडिया
अरशद वारसी
यह भी बॉलावुड के उन सितारों में से एक हैं जिन्होंने काफी संघर्ष किया है। फिल्मों में आने से पहले अरशद वारसी आमदनी के लिए घर- घर जा कर कॉस्मेटिक्स का सामान बेचने का काम करते थे। इसके बाद उन्होंने फोटो लैब में नौकरी की। डांस में रुचि होने के कारण उन्हें डांस ग्रुप का हिस्सा बनने का मौका मिला और देखते दी देखते अरशद बॉलीवुड के असिस्टेंट कोरियोग्राफर बन गए। इसके बाद अरशद ने बतौर अभिनेता अपनी पारी शुरू की और अपने अभिनय के हुनर का दमखम दिखाया।
विज्ञापन

6 of 7
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
अपने हर एक किरदार में अभिनय का लोहा मनवाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बॉलीवुड में नाम कमाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने वडोदरा में केमिस्ट की नौकरी की थी, इसके साथ ही बुरे वक्त में उन्हें वॉचमैन की नौकरी भी करनी पड़ी। नई नौकरी की तलाश में वह दिल्ली आए और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से जुड़ गए। लेकिन आज नवाजुद्दीन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के दिगग्ज अभिनेता अक्षय कुमार के जीवन संघर्ष से हर कोई वाकिफ है। फिर भी आपको बता दें कि बॉलीवुड में हाथ आजमाने से पहले अक्षय कुमार ने बतौर वेटर और शेफ काम किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें