फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबली ने बॉक्स ऑफिस में रचा इतिहास, खान तिकड़ी के ये रहे कमाई के रिकॉर्ड?

Sat, 29 Apr 2017 12:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 9
बाहुबली 2
भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी फिल्‍म ‘बाहुबली 2’ शुक्रवार को पर्दे पर उतर गई। इसके साथ ही दर्शकों को उस सवाल का जवाब भी मिल गया है कि कटप्‍पा ने आखिर बाहुबली को क्‍यों मारा?

बता दें कि राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' शुक्रवार को 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। फिल्म की कमाई की अगर बात करे तो फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 168 करोड़ रुपए की कमाई की है। मल्टिप्लेक्स में एक टिकट के लिए 600 से 2000 रुपए तक चार्ज किया गया।

देश के ज्यादातर सिनेमाहॉल हाउसफुल रहे। यहां तक कुछ दर्शकों को काफी इंतजार करने के बाद भी टिकट नहीं मिली।वहीं विदेश में होने वाली कमाई की बात करे तो इस फिल्म ने अमेरिका में सिर्फ एडवांस बुकिंग से ही 19 करोड़ की कमाई कर ली है।

बता दें कि फिल्म में राणा डग्गुबती, प्रभास और अनुष्का शेट्टी ने दमदार एक्टिंग की है। आइये जानते है बाहुबली के पहले और किन फिल्मों ने बनाया  है पहले दिन कमाई के मामले में कीर्तिमान।  
ये भी पढ़े- 'महान' फिल्म बाहुबली की 7 बड़ी कमियां अखरेंगी आपको
विज्ञापन

2 of 9
हैप्पी न्यू ईयर
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म हैप्पी न्यू ईयर 14 अक्टूबर 2014 को छुट्टी वाले दिन रिलीज हुई थी। बात फिल्म की कमाई की करे तो इस फिल्म ने पहले ही दिन 44.97 करोड़ की कमाई की थी। 
विज्ञापन

3 of 9
प्रेम रतन धन पायो
सलमान खान और सोनम कपूर स्टारर फिल्म प्रेम रतन धन पायो 12 नवंबर 2015 को छुट्टी वाले दिन रिलीज हुई थी। बात फिल्म की कमाई की करे तो इस फिल्म ने पहले ही दिन 40.35 करोड़ की कमाई की थी।

4 of 9
सुल्तान
सलमान खान और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म सुल्तान 6 जुलाई 2016 को वर्किंग डे वाले दिन रिलीज हुई थी। बात फिल्म की कमाई की करे तो इस फिल्म ने पहले ही दिन 36.54 करोड़ की कमाई की थी।
विज्ञापन

5 of 9
धूम
अभिषेक बच्चन,जॉन अब्राहम, उदय चोपड़ा जैसे स्टार की फिल्म धूम 27 अगस्त 2004 दिसम्बर को वर्किंग डे वाले दिन रिलीज हुई थी। बात फिल्म की कमाई की करे तो इस फिल्म ने पहले ही दिन 3 36.2 करोड़ की कमाई की थी।
विज्ञापन

6 of 9
चेन्नई एक्सप्रेस
शाहरूख और दीपिका स्टारर फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस 8 अगस्त 2013 को छुट्टी वाले दिन रिलीज हुई थी। बात फिल्म की कमाई की करे तो इस फिल्म ने पहले ही दिन 33.1 करोड़ की कमाई की थी। 
विज्ञापन

7 of 9
एक था टाइगर
सलमान और कैटरीना स्टारर फिल्म एक था टाइगर छुट्टी वाले दिन 15 अगस्त 2012 को रिलीज हुई थी। बात फिल्म की कमाई की करे तो इस फिल्म ने पहले ही दिन 32.92 crores करोड़ की कमाई की थी। 

8 of 9
सिंघम रिटर्न्स
अजय देवगन स्टारर फिल्म सिंघम रिटर्न्स छुट्टी वाले दिन 15 अगस्त 2014 को रिलीज हुई थी। बात फिल्म की कमाई की करे तो इस फिल्म ने पहले ही दिन 32.09 crores करोड़ की कमाई की थी। 
विज्ञापन

9 of 9
दंगल
आमिर खान की दंगल को वर्किंग डे वाले दिन 23 दिसम्बर 2016 को रिलीज किया गया था। बात फिल्म की कमाई की करे तो इस फिल्म ने पहले ही दिन 29.78 करोड़ की कमाई की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें