इस साल की सबसे मंहगी फिल्म मानी जारी 2.0 पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में हैं। बॉलीवुड कलाकार अक्षय कुमार और साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत अभिनीत इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। 2.0 का जल्द ही ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है। ट्रेलर से पहले फिल्म के मेकर्स हर दिन पोस्टर भी रिलीज कर रहे हैं, जिसे अक्षय और रजनीकांत के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
2.0
- फोटो : file photo
2.0 के पोस्टर के अलावा इस फिल्म को लेकर और भी अन्य खुलासे हो रहे हैं जोकि हैरान कर देने वाले हैं। इस फिल्म में रजनीकांत हीरो जबकि अक्षय कुमार खलनायक की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। इस बीच अक्षय के किरदार को लेकर कई नए खुलासे हो रहे हैं। 2.0 में अक्षय के किरदार को लेकर एक और ताजा खुलासा हुआ है। खबरों की मानें तो अक्षय के किरदार के लिए हॉलीवुड कलाकार अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर के बाद साउथ फिल्म के सुपरहिट हीरो कमल हासन को साइन किया गया था।
विज्ञापन
3 of 5
Arnold Schwarzenegger
- फोटो : file photo
2.0 के डायरेक्टर एस. शकंर ने हाल ही में खुलासा किया है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार के किरदार के लिए पहले हॉलीवुड एक्टर अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर को साइन किया गया था। लेकिन अर्नोल्ड इस फिल्म को अपनी शर्तों पर बनाने की मांग कर रहे थे। इस वजह से 2.0 के मेकर्स और अर्नोल्ड के बीच हुआ समझौता जल्द ही रद्द हो गया। अर्नोल्ड के मना करने के बाद मेकर्स ने कमल हासन से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने भी इस फिल्म में कोई खास रुचि नहीं दिखाई।
4 of 5
kamal haasan
- फोटो : file photo
एस. शकंर का कहना है कि अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर के बाद उन्होंने कमल हासन को इस फिल्म में इसलिए लेने का मान बनाया था क्योंकि वह रजनीकांत और कमल हासन को एक साथ बड़े परदे पर देखना चाहते थे। लेकिन किसी अनाम फिल्म की शूटिंग के चलते कमल हासन ने 2.0 में काम करने से मना कर दिया। इसके बाद अक्षय कुमार को इस फिल्म में खलनायक का किरदार करने के लिए संपर्क किया और उन्होंने 2.0 की कहानी को सुनते ही फिल्म में काम करने के लिए हां कर दिया।
आपको बता दें कि फिल्म 2.0 के एक्शन और VFX की काफी तारीफ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म के मेकर्स ने अकेले इसके VFX पर ही करीब 540 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इस फिल्म का टीजर 13 सितंबर को रिलीज किया जा चुका है। 3 नवंबर को 2.0 का ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है। इस फिल्म का निर्देशन एस.शंकर कर रहे हैं। फिल्म 2.0 अक्टूबर 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।