फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 10 Horror Movies: 'स्त्री 2' से लेकर 'रागिनी एमएमएस 2' तक, इन हॉरर फिल्मों ने की छप्परफाड़ कमाई

Mon, 09 Sep 2024 08:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
हॉरर फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार के 56वें जन्मदिन पर उनकी नई फिल्म 'भूत बंगला' का एलान कर दिया गया है। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन करने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस इसलिए भी और ज्यादा उत्साहित हैं, क्योंकि 14 साल बाद खिलाड़ी कुमार और प्रियदर्शन के साथ काम करने जा रहे हैं। हाल ही में हॉरर फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद माना जा रहा है कि अक्षय की यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर अच्छी कमाई कर सकती है। भूत बंगला के एलान के बीच आज हम आपको उन हालिया हॉरर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है। 
विज्ञापन

2 of 11
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्त्री 2
श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी अभिनीत फिल्म स्त्री 2 इन दिनों लोगों को डराने के साथ जमकर हंसा भी रही है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। यह अब तक की सबसे सफल भारतीय हॉरर कॉमेडी फिल्म बन गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अब तक 529 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। 
विज्ञापन

3 of 11
गोलमाल अगेन - फोटो : यूट्यब
गोलमाल अगेन
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी गोलमाल अगेन एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी। अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, तब्बू, श्रेयस तलपड़े और परिणीति चोपड़ा समेत कई सितारे इस फिल्म में नजर आए थे। यह फिल्म लोगों के दिल जीतने में कामयाब रही थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 205.69 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 

4 of 11
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भूल भुलैया 2
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी भूल भुलैया 2 कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे सफल फिल्म है। कोरोना संक्रमण काल के दौरान रिलीज हुई इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर छप्परफाड़ कमाई की थी। कामयाबी के झंडे गाड़ते हुए फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 185.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन

5 of 11
शैतान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शैतान
इस साल रिलीज हुई हॉरर फिल्म शैतान ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आर माधवन ने अपने अभिनय से लोगों को हैरान कर दिया था। टिकट खिड़की पर इस फिल्म ने कुल 147.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
विज्ञापन

6 of 11
स्त्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्त्री
इस सूची में अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री का नाम भी शामिल है। साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा था। घरेलू टिकट खिड़की पर फिल्म ने 129.90 करोड़ रुपये बटोर डाले थे। 
विज्ञापन

7 of 11
मुंजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुंजा
मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की फिल्म मुंजा भी इस सूची में शामिल है। अभय वर्मा और शरवरी वाघ की यह फिल्म इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर प्रदर्शित हो रही है। हालांकि, इससे पहले फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था।  मुंजा ने सफलता के झंडे गाड़ते हुए घरेलू टिकट खिड़की पर 107.48 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

8 of 11
कांतारा - फोटो : इंस्टाग्राम: @rishabshettyofficial
कांतारा (हिंदी)
ऋषभ शेट्टी की कांतरा ने साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी शानदार प्रदर्शन किया था। दक्षिण भारत में इस फिल्म ने सभी संस्करणों को मिलाकर 224.87 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, हिंदी में इस फिल्म ने 84.77 करोड़ रुपये बटोर डाले थे। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने भी कांतारा की जमकर तारीफ की थी।

9 of 11
राज 3  - फोटो : यूट्यूब
राज 3 
हॉरर फिल्में बनाने के लिए मशहूर विक्रम भट्ट ने राज 3 के जरिए लोगों को खूब डराया था। फिल्म में इमरान हाशमी, बिपाशा बसु और ईशा गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में थीं। रिलीज 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 69.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

10 of 11
भेड़िया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भेड़िया
मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की फिल्म भेड़िया भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर फिल्मों की टॉप 10 की सूची में शामिल है। वरुण धवन और कृति सेनन अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया था। साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 68.99 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन

11 of 11
रागिनी एमएमएस 2 - फोटो : यूट्यूब
रागिनी एमएमएस 2
सनी लियोनी की फिल्म रागिनी एमएमएस 2 ने टिकट खिड़की पर शानदार कमाई कर दिग्गजों को भी चौंका दिया था। साल 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन भूषण पटेल ने किया था। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 46.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
Actress Action: आलिया से पहले ये अभिनेत्रियां ले चुकी हैं एक्शन अवतार, फिल्मों में खून-खराबा किया है धुआंधार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें