फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actors Turned Rapper: ‘रेलगाड़ी’ से शुरू हुआ रैपिंग का दौर, अशोक कुमार के ट्रेंड को आगे ले गए अजय देवगन सहित ये सितारे

Tue, 26 Apr 2022 01:51 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
इन अभिनेताओं ने फिल्मों में किया रैप - फोटो : सोशल मीडिया
रेलगाड़ी...रेलगाड़ी...छुक छुक छुक रेलगाड़ी... अगर आपने अशोक कुमार का ये गाना नहीं सुना तो आज ही सुन लीजिए। यह बॉलीवुड की फिल्मों का पहला रैप सॉन्ग था। ऐसे में अशोक कुमार को भारतीय सिनेमा का पहला रैपर माना जाता है। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन हो या मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान ऐसे कई अभिनेता हैं, जो अपनी फिल्मों के लिए रैपर बन गए। वहीं, हाल ही में अजय देवगन ने अपने रैपर अंदाज से सबको रूबरू कराया है। अजय अपनी 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म 'रनवे 34' के लिए यशराज मुखाटे के साथ 'जलाया तो नहीं न' लेकर आए हैं। अभिनेताओं का ये स्वैग वाला रैपर अंदाज लोगों को भी काफी पसंद आता है। इसलिए आज हम आपको उन अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी फिल्मों के लिए रैपर बन चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह
2019 में आई फिल्म 'गली बॉय' में रणवीर सिंह ने अपना एकदम अलग ही अंदाज दिखाया। इस फिल्म में उन्होंने एक रैपर का किरदार निभाया था और 'अपना टाइम आएगा' रैप कर लोगों को हैरान कर दिया था। उनका स्वैग लोगों को असली रैपर जैसा ही लगा था। इसके अलावा वह फिल्म 'लेडीज वर्सेस रिक्की बहल' के लिए भी 'आदत से मजबूर' गाने में रैप कर चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 7
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान ने 2016 में आई फिल्म 'दंगल' में पहलवान गीता और बबीता फौगाट के पिता की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के 'धाकड़' गाने के रिप्राइज्ड वर्जन के लिए आमिर ने रैप किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

4 of 7
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन 
'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' के गाने 'लकी तू लकी मैं' में वरुण धवन ने एक छोटा सा रैप किया था। इसके बाद वह फिल्म 'ABCD 2' के गाने 'हैप्पी बर्थडे' गाने में भी रैप कर चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 7
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
खिलाड़ी अक्षय कुमार भी रैपर बन अपना स्वैग दिखा चुके हैं। उन्होंने 'चांदनी चौक टू चाइना' फिल्म में उसके टाइटल सॉन्ग में रैप किया था। यह फिल्म 2009 में आई थी। फिल्म लोगों को पसंद नहीं आई थे, लेकिन अक्षय का अंदाज बढ़िया लगा था। 
विज्ञापन

6 of 7
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने 2009 में आई फिल्म 'अलादीन' में रैप किया था। उन्होंने 'जिनी' गाने में रैप किया था। फिल्म तो लोगों को कुछ खास रास नहीं आई, लेकिन उनका रैप लोगों को पसंद आया था। इसके अलावा वह टाटा स्काई के एक विज्ञापन में भी रैप कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन
अपनी फिल्म 'दसवीं' से एक बार फिर अपने अभिनय को लेकर चर्चा में आए अभिषेक बच्चन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने 2005 में आई फिल्म 'ब्लफमास्टर' के गाने 'एक मैं और एक तू है' में रैप किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें