करण जौहर (Karan johar) बॉलीवुड के जाने माने निर्माता-निर्देशकों में से एक हैं। जिन्होंने अब तक कई हिट फिल्में दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई नये चेहरे को इंडस्ट्री में लॉन्च किया है। गुरुवार की सुबह भी करण जौहर ने तीन नए चेहरों को लॉन्च किया है। अपनी नई फिल्म बेधड़क में करण ने टीवी एक्टर लक्ष्य लालवानी, संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर और एक्टर गुरफतेह पीरजादा को मौका दिया है। बेधड़क को फेमस डायरेक्टर शशांक खेतान डायरेक्ट करेंगे। हालांकि शनाया कपूर के लिए एक बार फिर सोशल माडिया पर उनकी ट्रोलिंग हो रही है।