फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Man vs Wild का टीजर रिलीज, बेयर ग्रिल्स के साथ इस दिन टीवी पर दिखेगा रजनीकांत का एक्शन अवतार

Thu, 27 Feb 2020 05:42 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रजनीकांत - फोटो : ट्विटर
कुछ दिनों पहले ही रजनीकांत (Rajinikanth) ने बेयर ग्रिल्स के साथ 'मैन वर्सेज वाइल्ड' (Man vs Wild) का एपिसोड शूट किया था। इसके बाद शो का एक टीजर रिलीज किया गया जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब डिस्कवरी चैनल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इसका एक और प्रोमो रिलीज किया है।
विज्ञापन

2 of 5
man vs wild - फोटो : social media
इसके साथ ही जानकारी दी गई है कि शो का प्रसारण डिस्कवरी चैनल पर 23 मार्च सोमवार को रात 8 बजे किया जाएगा। 40 सेकेंड के टीजर में रजनीकांत का थलाइवा वाला अंदाज देखने को मिल रहा है। हालांकि, टीजर में उनका पूरा चेहरा नहीं दिखाया गया है। लेकिन इतना तो साफ है कि शो में वह एक्शर करते दिखाई देंगे। 
 
विज्ञापन

3 of 5
man vs wild - फोटो : social media
डिस्कवरी चैनल ने शो का टीजर जारी करते हुए लिखा, 'भारत के जंगल में सर्वाइवल एक्सपर्ट बियर ग्रिल्स के साथ सुपरस्टार रजनीकांत का एडवेंचर देखने के लिए तैयार हो जाइए। #ThalaivaOnDiscovery शो का प्रीमियर 23 मार्च, 2020 को होगा।'  इस साल जनवरी में शो की शूटिंग पूरी होने के बाद रजनीकांत ने सोशल मीडिया पर बियर ग्रिल्स को धन्यवाद दिया था।

4 of 5
मैन वर्सेज वाइल्ड के विशेष एपिसोड में बेयर ग्रिल्स और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : यूट्यूब/डिस्कवरी चैनल इंडिया
बता दें कि बेयर ग्रिल्स ये एपिसोड शूट करने के लिए भारत आए थे। उन्होंने रजनीकांत के साथ कर्नाटक के बांदीपुर नेशनल पार्क में शूट किया है। रजनीकांत से पहले 'मैन वर्सेज वाइल्ड' में पीएम नरेंद्र मोदी भी नजर आ चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी वाले एपिसोड को भी काफी पसंद किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Akshay Kumar at Man vs Wild shooting - फोटो : Instagram
रजनीकांत के बाद बेयर ग्रिल्स के शो में अक्षय कुमार नजर आएंगे। अक्षय कुमार ने भी डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होने वाले इस शो की शूटिंग पूरी कर ली है  बेयर ग्रिल्स के साथ शूटिंग करते अक्षय की तस्वीरें सामने आई थीं। अक्षय ने 6 घंटे तक शूटिंग की थी। अक्षय के साथ शो की पूरी टीम भी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें