बिग बॉस के सीजन 13 के दूसरे पड़ाव के पहले वीकेंड के वार में इस बार में सलमान खान के निशाने पर सीधे तौर पर शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला रहेंगे। शो की शुरुआत से खुद को पंजाब की कटरीना कैफ कहने वाली शहनाज को लेकर सलमान पर फेवर करने के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन इस बार शहनाज के खेल को फेल भी सलमान खान ही करेंगे। साथ ही, सिद्धार्थ शुक्ला को भी सलमान से फटकार मिल सकती है। एक कंटेस्टेंट घर से बेघर भी हो सकता है।