बवाल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गीतकार मनोज मुंतशिर के लिखे और संगीतकार मिथुन के संगीतबद्ध किए बेहद मार्मिक गीत पर संपादित फिल्म ‘बवाल’ का टीजर बुधवार को देर शाम तक सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा। और, गुरुवार को इसे लेकर जो विश्लेषण सामने आय़ा है, उससे ये साफ दिख रहा है कि फिल्म ‘बवाल’ इस साल ओटीटी पर रिलीज होने वाली न सिर्फ सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्म बन चुकी है बल्कि रिलीज के पहले सप्ताहांत में ही ये ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी गई किसी हिंदी फिल्म का नया रिकॉर्ड भी बना सकती है।