फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ के बंगले में घुसकर चमगादड़ ने मचाया उत्पात, अभिनेता बोले- कोरोना पीछा छोड़ ही नहीं रहा

Sun, 26 Apr 2020 12:37 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
कोरोना वायसर को लेकर अक्सर ये कहा जा रहा है कि ये चमगादड़ के जरिए इंसान में फैला। इस खबर के आने के बाद से लोग चमगादड़ को लेकर काफी सतर्क हैं। अब जरा सोचिए कि आपके इसी डर के बीच कोई चमगादड़ अचानक आपके घर में घुसकर उत्पात मचाने लगे तो क्या होगा। शायद आप इस बात को सोच कर भी डर जाएंगे। लेकिन अमिताभ बच्चन के साथ बिलकुल ऐसा ही हुआ है।
 
विज्ञापन

2 of 5
एबी आणि सीडी में अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमिताभ ने इस बात की जानकारी कुछ देर पहले ही ट्विटर पर दी है। उन्होंने बताया कि उनके बंगले जलसा के एक कमरे में चमगादड़ घुस आया जिसे निकालने में उन्हें काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा।


 
विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan - फोटो : Social Media
आमिताभ ने ट्वीट किया, 'जूरी के देवियों और सज्जनों, इस घंटे की खबर...ब्रेकिंग न्यूज...क्या आप यकीन करेंगे। एक चमगादड़ जलसा में तीसरे फ्लोर पर मेरे कमरे में घुस आया। बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला। कोरोना पीछा छोड़ ही नहीं रहा।'
 

4 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अक्सर वो ट्विटर पर कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं। उनकी हर पोस्ट को उनके फैन्स बेहद पसंद करते हैं। कुछ दिन पहले ही अमिताभ ने एक पोस्ट कर कोरोना वॉरियर्स का आभार जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
अमिताभ अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर नर्स, डॉक्टर, पुलिस, सफाई कर्मचारी और अग्निशामक इन सभी शब्दों को मिलाकर भगवान श्रीणेश की आकृति बनाई गई है। इस तस्वीर में खासकर डॉक्टरों को भगवान की संज्ञा दी गई है। अमिताभ ने इस तस्वीर को साझा करते हुए इन सभी का आभार व्यक्त किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'फ्रंटलाइन वर्कर्स। डॉक्टर्स और नर्सेस। सामाजिक योद्धा। नतमस्तक हूं मैं। कौन कहता है कि भगवान मिलते नहीं? अस्पतालों को देखिए...हमें उनके स्वरुप को पहचानना होगा।'

जब आमिर खान ने शाहरुख से की थी काजोल की बुराई, लेकिन उल्टी पड़ गई थी बाजी

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें