बॉलीवुड फिल्मों में अपनी धुन और गानों से लाखों दिलों को जीतने वाली गायक और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लाहिड़ी का जन्मदिन 27 नवंबर को होता है। बप्पी लाहिड़ी को बॉलीवुड में बप्पी दा के नाम से ज्यादा जाना जाता है। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में ऐसे संगीत दिए और गाने गाए जो सदाबहार बन गए। बप्पी दा के गानों को दर्शक आज भी काफी पसंद करते हैं। जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको उनके शानदार गानों ने रू-ब-रू करवाते हैं।