बप्पी लाहिडी़
बप्पी ने 3 साल की उम्र में सीखा तबला बजाना
उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती जैसे फिल्मी स्टार्स के करियर को लॉन्च किया। बप्पी लाहिड़ी का बचपन से म्यूजिक की ओर रूझान रहा। उन्होंने 3 साल की उम्र में ही तबला बजाना सीख लिया था। बप्पी दा के गाए गीत 'बंबई से आया मेरा दोस्त, आई एम ए डिस्को डांसर, जूबी-जूबी, याद आ रहा है तेरा प्यार, यार बिना चैन कहां रे, तम्मा तम्मा लोगे, आज भी लोगों की जुबां पर चढ़े रहते हैं।