फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bappi Lahiri: बप्पी दा ने एक साल में 180 गाने कंपोज कर बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड, हमेशा हाथ में पहनते थे ये खास चीज

Wed, 16 Feb 2022 10:01 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बप्पी लाहिड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 80 और 90 के दशक में भी बनाए गए उनके गाने आज भी लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं। उनका गाना डिस्को डांसर अब भी लोगों की जुबान पर रहता है। बप्पी दा बहुत ही बेहरीन कलाकार तो थे ही.. उनका व्यक्तित्व भी बहुत दिलचस्प था। बप्पी दा का संगीत की दुनिया में बहुत ही अहम योगदान रहा है। एक बार उन्होंने कपिल शर्मा शो में बतौर गेस्ट शिरकत की थी, तब उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े किए किस्से साझा किए थे।
विज्ञापन

2 of 5
बप्पी लाहिड़ी - फोटो : पीटीआई
बप्पी दा ने शो कौ दौरान बात करते हुए बताया था कि उन्होंने 3 साल की उम्र में  ही तबला सीखना शुरु कर दिया था और महज 11 वर्ष की आयु में उन्होंने गाने कंपोज करना शुरु कर दिया था, इतना ही नहीं बप्पी दा केवल 19 साल की उम्र में कोलकाता से मुंबई आ गए थे, क्योंकि उन्हें फिल्मों में दिलचस्पी थी। मुंबई आने के बाद डायरेक्टर शोमू मुखर्जी ने नन्हा शिकारी के लिए बप्पी लाहिड़ी को मौका दिया।
विज्ञापन

3 of 5
बप्पी लाहिड़ी - फोटो : Instagram
हमेशा अपने हाथ में पहनते थे अमृतसर के स्वर्ण मंदिर का कड़ा-
यह बात तो लगभग हर किसी को पता है कि बप्पी दा को सोना पहनने का खासा शौक था, उन्होंने शो के दौरान जिक्र किया था कि वह अपने हाथ में हमेशा स्वर्ण मंदिर से लाया हुआ कड़ा पहनते हैं। यह कड़ा उन्हें उनकी मां ने फिल्म जख्मी हिट होने पर पहनाया था। बप्पी दा इसे लकी कड़ा मानते थे और हमेशा पहनकर रखते थे।

4 of 5
बप्पी लाहिड़ी और माइकल जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया
माकइल जैक्सन भी थे बप्पी दा के गानों के दीवानें
शो में बात करते हुए बप्पी दा ने एक और किस्सा बताते हुए कहा था कि एक बार एक इवेंट के दौरान माइकल जैक्सन से उनकी मुलाकात हुई थी, तब माइकल जैक्सन के गले में भगवान गणेश का लॉकेट देखकर बप्पी दा ने तारीफ कर दी थी। इसके बाद उन्होंने जब माइकल जैक्सन को बताया कि वह डिस्को डांसर के कंपोजर हैं तो माइकल ने कहा कि जिम्मी-जिम्मी गाना उन्हें भी बहुत पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बप्पी लाहिड़ी - फोटो : instagram
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम-
बप्पी दा ने 48 साल तक इंडस्ट्री पर राज किया और अपने करियर में 5000 से भी ज्यादा गाने कंपोज किए। आपको बता दें कि सन 1986 में उन्होंने मात्र एक साल में 33 फिल्मों के लिए 180 गाने रिकॉर्ड किए थे। इस उपलब्धि के लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें