गायक और कंपोजर बप्पी लाहिड़ी का 15 फरवरी को निधन हो गया। बॉलीवुड को एक से एक बेहतरीन गाने देने वाले बप्पी दा को ओएसए यानी ऑब्सट्रकिटव स्लीप एपनिया था। इसी बीमारी को उनकी मौत का कारण बताया गया था लेकिन अब उनके बेटे बप्पा लाहिड़ी ने अपने पिता के मौत के असल वजह का खुलासा किया है। बप्पी लाहिड़ी के बेटे बप्पा ने मीडिया को बताया कि उनके पिता की मौत ओएसए से नहीं हुई है। उनकी मौत सांस की बीमारी से भी नहीं हुई थी। बप्पा ने कहा कि उन्हें लगता है कि उनके पिता की मौत हृदय गति के रुकने से हुई थी।