फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान-शाहरुख से भी बड़ा सुपरस्टार है ये हीरो, सेल्फी लेने के लिए फैंस लगाते हैं लंबी लाइन

Sat, 24 Jun 2017 09:51 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 12
हीरो अलोम
सोशल मीडिया और यूट्यूब पर एक ऐसा हीरो छाया रहता है जिसकी लोकप्रियता रजनीकांत, अमिताभ बच्चन और सलमान खान जैसे दिगग्जों को परेशान कर सकती है। ये हीरो इन दिग्गजों की तरह कोई बड़ी फिल्में नहीं करता। ना ही खूबसूरत जगहों पर हीरोइन के साथ रोमांस करता है फिर भी ये इतना लोकप्रिय है कि इसे बंग्लादेश का सुपरस्टार कहा जाता है।
विज्ञापन

सलमान-शाहरुख से भी बड़ा सुपरस्टार है ये हीरो, कमाई सुन उड़ जाएंगे आपके होश

2 of 12
हीरो अलोम
ये हीरो बंग्लादेश में काफी मशहूर है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला ये हीरो है कौन? ये हैं अशरफ्फुल अलोम सईद यानि हीरो अलोम जो आलम बोगरा के नाम से जाने जाते हैं। आलम ने कई फिल्मों में काम किया है और 500 से ज्यादा गाने प्रोड्यूस किए हैं। आलम की लोकप्रियता का आलम ये है कि फैंस ने इनके नाम से फेसबुक पर कई पेज बना रखे हैं और तो और उनके गानों को भी चंद मिनटों में लाखों व्यूज मिल जाते हैं।
विज्ञापन

सलमान-शाहरुख से भी बड़ा सुपरस्टार है ये हीरो, कमाई सुन उड़ जाएंगे आपके होश

3 of 12
हीरो अलोम
बंग्लादेश में लोग आलम को लेकर इस हद तक पागल हैं कि वो उनके साथ सेल्फी तक लेने के लिए आतुर रहते हैं। जिस तरह बॉलीवुड में शाहरुख को रोमांस का बादशाह कहा जाता है, ठीक उसी तरह बंग्लादेश में आलम बोगरा को किंग ऑफ रोमांस माना जाता है। 

सलमान-शाहरुख से भी बड़ा सुपरस्टार है ये हीरो, कमाई सुन उड़ जाएंगे आपके होश

4 of 12
हीरो अलोम
आपको आलम की इस पॉपुलैरिटी पर अचरज हो रहा होगा क्योंकि बाकी कलाकारों की तरह आलम ना तो खूबसूरत हैं और ना ही उनके सिक्स पैक ऐब्स हैं। बावजूद उनमें ऐसा हुनर है कि लोग उन्हें देखते ही पागल हो जाते हैं। उनकी साल भर की कमाई 2 करोड़ रुपए है जो बांग्लादेश के किसी भी हीरो से कहीं ज्यादा है। 
विज्ञापन

सलमान-शाहरुख से भी बड़ा सुपरस्टार है ये हीरो, कमाई सुन उड़ जाएंगे आपके होश

5 of 12
हीरो अलोम
अगर यूं कहा जाए कि उनके गाने सिर्फ उनके नाम पर भी चल जाते हैं तो गलत नहीं होगा। हर गाने में आलम के साथ आप एक से एक खूबसूरत हीरोइन को देख सकते हैं जो बिंदास होकर उनके साथ नाचती भी हैं और रोमांस भी करती हैं।
विज्ञापन

सलमान-शाहरुख से भी बड़ा सुपरस्टार है ये हीरो, कमाई सुन उड़ जाएंगे आपके होश

6 of 12
हीरो अलोम
बांग्लादेश में इनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। बड़े-बड़े क्रिकेटर्स इनके साथ फोटो खिंचवा चुके हैं। लेकिन इनकी जिंदगी की राह इतनी आसान नहीं थी हमेशा से। एक ऐसा भी वक्त था जब उनके पास रहने को छत और पेट भरने को खाना तक नहीं था।
विज्ञापन

सलमान-शाहरुख से भी बड़ा सुपरस्टार है ये हीरो, कमाई सुन उड़ जाएंगे आपके होश

7 of 12
हीरो अलोम
अलोम के पिता चनाचूर बेचते थे। जब वह दस साल के थे तभी पिता ने दूसरी शादी कर ली और अलोम और उनकी मां को घर से निकाल दिया। अपनी मां और अपना घर चलाने के लिए अलोम ने अपने पिता कि तरह चनाचूर बेचना शुरू कर दिया। चनाचूर बेचने के कारण वो अपनी आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख पाए।

सलमान-शाहरुख से भी बड़ा सुपरस्टार है ये हीरो, कमाई सुन उड़ जाएंगे आपके होश

8 of 12
हीरो अलोम
दिनभर चनाचूर बेचने के बाद अलोम शाम के वक्त एक वीडियो की दुकान पर आ कर बैठते थे। यहीं से उन्हें फिल्मों और मॉडलिंग करने का शौक चढ़ा। अलोम ने कुछ ही समय बाद वो दुकान खरीद ली। दिन में वह चनाचूर बेचते थे और रात को दुकान संभालते थे। 

सलमान-शाहरुख से भी बड़ा सुपरस्टार है ये हीरो, कमाई सुन उड़ जाएंगे आपके होश

9 of 12
हीरो अलोम
उनकी की जिंदगी में बदलाव तब आया जब उनकी दुकान पर आने वाले एक शख्स ने उन्हें गोद ले लिया। अब्दुर रज्जाक नाम का यह शख्स ही था जिसने अलोम को केबल-टीवी का बिजनेस सेट कराने में मदद की। अलोम का केबल-टीवी का बिजनेस चल पड़ा लेकिन एक्टर बनने की उनकी ख्वाहिश अभी भी अधुरी थी।

सलमान-शाहरुख से भी बड़ा सुपरस्टार है ये हीरो, कमाई सुन उड़ जाएंगे आपके होश

10 of 12
हीरो अलोम
2008 में अलोम ने अपनी पहली म्यूजिक वीडियो प्रोड्यूस की और उसे अपने केबल-टीवी पर रिलीज किया। लोगों ने उनके वीडियो को काफी पसंद किया। अलोम बताते हैं कि पहले लड़कियां उनके साथ काम करने से कतराती थीं। एक्टर जैसे गुड लुक्स ना होने की वजह से कोई भी उनके साथ काम करने को राजी नहीं होता था। 

सलमान-शाहरुख से भी बड़ा सुपरस्टार है ये हीरो, कमाई सुन उड़ जाएंगे आपके होश

11 of 12
हीरो अलोम
यूट्यूब पर हिट होने के बाद उन्हें फिल्मों और सीरियल के भी ऑफर आ रहे हैं। वह बांग्लादेश के टेस्ट टीम के कप्तान मुश्फिकर रहीम के साथ काम करना चाहते हैं और इस सिलसिले में उनसे मुलाकात भी कर चुके हैं। आप इनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि जब बाकी खिलाड़ियों को उनके आने का पता चला तो वे खुद अलोम से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन

सलमान-शाहरुख से भी बड़ा सुपरस्टार है ये हीरो, कमाई सुन उड़ जाएंगे आपके होश

12 of 12
हीरो अलोम
कहते हैं फिल्म इंडस्ट्री में वही चल सकता है जिसके पास अच्छी बॉडी और गुड लुक्स हों। लेकिन इस धारणा को तोड़ते हुए अलोम ना ही एक सफल अभिनेता बने बल्कि एक मिसाल भी पेश की। अलोम उन सभी लोगों के लिए आदर्श हैं जो फिल्मों में काम तो करना चाहते हैं लेकिन कोशिश करने से कतराते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें