फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bandar Collection: क्या 'बंदर' को मिला वीकएंड का फायदा? जानें चौथे दिन कैसा रहा बॉबी देओल की फिल्म का कलेक्शन

Mon, 08 Jun 2026 10:08 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bandar Movie Collection Day 4: बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' की रिलीज का आज पूरे चार दिन हो चुके हैं। जानिए आज सोमवार को इस फिल्म ने कितने का कलेक्शन किया है?
 
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'बंदर' का कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
बॉबी देओल, सबा आजाद और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'बंदर' 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज 8 जून सोमवार को इस फिल्म की रिलीज को पूरे चार दिन हो गए हैं। जानिए इस फिल्म ने पहले सोमवार को चौथे दिन कितने का कलेक्शन किया है?
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म बंदर - फोटो : X
'बंदर' का अब तक का कलेक्शन
  • बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' ने पहले दिन 50 लाख रुपये की कमाई से अपनी शुरुआत की
  • अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'बंदर' को वीकएंड का भरपूर फायदा मिला है
  • दूसरे दिन शनिवार को 'बंदर' ने 95 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जो पहले दिन के मुकाबले ज्यादा है
  • वहीं रविवार को 'बंदर' के कलेक्शन में थोड़ा उछाल देखने को मिला
  • रविवार को तीसरे दिन 'बंदर' फिल्म ने 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
  • वहीं आज सोमवार चौथे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'बंदर' - फोटो : X
'बंदर' का चौथे दिन का कलेक्शन
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'बंदर' ने आज सोमवार को चौथे दिन सिर्फ 21 लाख रुपये की कमाई की है, जो लगातार बढ़ेगी। बॉबी देओल की 'बंदर' मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 2.66 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

4 of 5
फिल्म बंदर - फोटो : X
'बंदर' का बजट और कहानी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'बंदर' का बजट 25 करोड़ रुपये है। बजट के हिसाब से फिल्म ने अभी तक काफी कम कलेक्शन किया है। इस फिल्म में किसी जमाने में टीवी सुपरस्टार रहा समीर मेहरा (बॉबी देओल) आज अपना करियर और जिंदगी वापस ठीक करने की कोशिश करता है।

उसकी एक पार्टनर खुशी (सबा आजाद), जिसके साथ उनका रिश्ता ठीक ठाक चल रहा है। कहानी में मोड़ तब आता है जब समीर की एक्स गर्लफ्रेंड गायत्री (सपना पब्बी) उसकी लाइफ में वापस लौटती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म -पेद्दी, है जवानी तो इश्क होना है, बंदर - फोटो : सोशल मीडिया
'बंदर' का मुकाबला
बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का मुकबाल बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के अलावा राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' से है। इन तीनों फिल्मों में से राम चरण की साउथ फिल्म 'पेद्दी' ने अभी तक सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है। यानी साफ है दर्शकों को बॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा साउथ की फिल्म पसंद आ रही है।

यह भी पढ़ें: काजल अग्रवाल ने की रणबीर कपूर की 'रामायण' की तारीफ, बोलीं- 'भारत ने पहले कभी नहीं देखी...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें